धुरंधर 2 देखने अंडरकवर बनकर थिएटर पहुंचे आर माधवन, वीडियो हुआ लीक

Apr 03, 2026 07:45 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

आर माधवन अपनी फिल्म धुरंधर 2 देखने अंडरकवर बनकर थिएटर गए और उनका वीडियो वायरल हो रहा है। देखें कैसे वह सभी दर्शकों के रिएक्शन ले रहे हैं।

धुरंधर 2 देखने अंडरकवर बनकर थिएटर पहुंचे आर माधवन, वीडियो हुआ लीक

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा जिस एक्टर की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है, वो हैं आर माधवन। आर माधवन ने फिल्म में अजय सान्याल का किरदार निभाया है। ना सिर्फ माधवन ने इस किरदार के लिए अपने लुक में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया बल्कि उनके एक्सप्रेशन्स भी कमाल के थे। अब माधवन थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे और दर्शकों का लाइव रिएक्शन ले रहे थे।

माधवन पहुंचे दर्शकों का रिएक्शन लेने

एग्जिबीटर अक्षय राठी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर माधवन का एक क्लिप शेयर किया है जिसमें माधवन आराम से मूवी देख रहे हैं और चुपके से सबके रिएक्शन भी देख रहे हैं।

अक्षय राठी ने क्लिप शेयर कर लिखा कि आईएसआई जो प्लान बनाना चाहें बना सकते हैं। अजय सान्याल की सब पर नजर है। बड़ा मजा आया माधवन को कैप्चर करके।

माधवन का धुरंधर 2 लुक

बता दें कि कुछ दिन पहले ब्यूटी आर्टिस्ट ने माधवन के अजय सान्याल के लुक ट्रांसफॉर्मेशन का एक्सपीरियंस शेयर किया था और एक्टर के परफेक्शन की तारीफ की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे माधवन के पास लुक था और वह हर चीज को बारीकी से देख रहे थे कि सब परफेक्ट है कि नहीं। लास्ट में खुद को शीशे में देखने के बाद उन्होंने कहा कि उनके लिप्स थोड़े पतले करने होंगे और फिर वह माधवन नहीं बल्कि अजय सान्याल ही लग रहे थे।

आर माधवन

धुरंधर 2 की बाकी स्टार कास्ट

वहीं धुरंधर 2 की बात करें तो आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर और माधवन के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, रादेश बेदी, दानिश पंडोर, सारा अर्जुन अहम किरदार में हैं। फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है।

इस बार फिर हिंदी के अलावा कई अन्य भाषा जैसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर 2 द रिवेंज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक भारत में 937.32 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1,492.17 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म की स्टोरी

धुरंधर 2 की स्टोरी को आगे कंटीन्यू किया गया है और इसमें दिखाया गया है कि कैसे जसकीरत सिंह, पाकिस्तान जाता है भारतीय स्पाई बनकर और वहां रहकर ही आतंकवादियों के खिलाफ लड़ता है।

फिल्म की उस्ताद भगत सिंह से टक्कर

वैसे तो पहले धुरंधर 2 की यश की मूवी टॉक्सिक से टक्कर होने वाली थी, लेकिन फिर मेकर्स ने रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया। लेकिन फिर पवन कल्याण की मूवी उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च को ही रिलीज हुई। इस क्लैश में हालांकि धुरंधर 2 ने ही बाजी मारी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।