आर माधवन ने बताया क्यों कभी पत्नी को नहीं दिया धोखा, बोले- मैं डरपोक मद्रासी मिडल क्लास हूं
आर माधवन की शादी को 27 साल हो गए हैं। अब तक शादी को कैसे सक्सेसफुल बनाया और क्यों आज तक कभी पत्नी को धोखा नहीं दिया, इस पर माधवन ने एक राज बताया है।

आर माधवन की शादी को पत्नी सरिता के साथ 27 साल हो गए हैं। दोनों इतने साल से साथ हैं, लेकिन अब तक दोनों का प्यार और रोमांस एक-दूसरे के साथ जारी है। अब एक्टर ने अपनी मैरिड लाइफ पर बात की और बताया कि कैसे वह इतने साल से लॉयल रहे हैं सरिता के लिए।
पूरा परिवार है लॉयल
माधवन ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है लॉयल रहना परिवार में होता है। मेरा पूरा खानदान अपनी पूरी लाइफ जमशेदजी टाटा के लिए लॉयल रहा है और उनकी फोटो भी है हमारे पास, भगवान जी के साथ। तो बस इसलिए मुझे लॉयल रहना आता है।’
पत्नी सब करती हैं हैंडल
माधवन ने आगे यह भी कहा कि वह डरपोक मद्रासी मिडल क्लास आदमी हैं। उन्होंने कहा कि मैं लड़कियों को लेकर अट्रैक्ट भी होता है, लेकिन दिल के अंत में मुझे पत्नी से मिलकर उसे प्यार भी करना होता है। वह बोले कि उनकी पत्नी भी फाइनेंस हैंडल करती हैं और उनकी पत्नी के पास उनके फोन और अकाउंट्स का एक्सेस है।
मणिरत्नम ने रिलेशनशिप को लेकर दी थी खास सलाह
माधवन ने आगे बताया कि मणिरत्नम ने उन्हें एक खास सलाह दी थी। वह बोले, ‘जब आपका रिलेशन अच्छा चल रहा हो तो उसे टेस्ट मत करो कि वह आपसे कितना प्यार करती है। उसे चलने दो। कभी-कभी टेस्ट करने से ही सब खराब हो जाता है।’
बता दें कि माधवन ने मणिरत्नम की फिल्म अलैपायुथे से ही एक्टिंग डेब्यू किया था साल 2000 में।
जब लोगों ने दी थी शादी छिपाने की सलाह
माधवन ने जब शादी की थी तब वह अपने करियर के पीक पर थे। उन्हें कहा गया था कि अपनी शादी अनाउंस ना करें। इस पर माधवन बोले, 'मैं अपनी सारी फीमेल फैन के मेन अपनी पत्नी के सामने ओपन करता था। शूट में अपने साथ लेकर जाता था इसलिए नहीं कि उन्हें पता चले कि मैं लॉयल हूं, मैं बस अपना टेस्ट नहीं करना चाहता था।'
माधवन वे सरिता से जून 6 1999 में शादी की थी। दोनों का बेटा है वेदांत माधवन।
माधवन की प्रोफेशनल लाइफ
माधवन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट धुरंधर 2 में नजर आए थे और उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म भी बन गई है।
अब वह अल्फा में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल भी हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


