Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडR Madhavan On Limited Screen Time In Dhurandhar Promises Bigger Role In Sequel
धुरंधर में कम स्क्रीन टाइम पर आर माधवन बोले-दूसरे पार्ट में मेरा किरदार...

धुरंधर में कम स्क्रीन टाइम पर आर माधवन बोले-दूसरे पार्ट में मेरा किरदार...

संक्षेप:

फिल्म धुरंधर में आर माधवन का अहम किरदार है, लेकिन उन्हें स्क्रीन टाइम ज्यादा नहीं मिला। अब माधवन ने बताया कि अगले पार्ट में उनका रोल काफी महत्वपूर्ण है।

Dec 10, 2025 07:21 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर इन दिनों छाई हुई है। फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और संजय दत्त अहम रोल में हैं। फिल्म में जहां दर्शकों को पाकिस्तान में आतंकवादी नेटवर्क में घुसपैठ करने वाले एक भारतीय जासूस के जीवन की झलक दिखाती है, लेकिन असली रहस्य यह है कि कैसे जसकीरत (रणवीर सिंह) हमजा में बदल जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेकर्स ने फिल्म के एंड में धुरंधर 2 की अनाउंसमेंट की जो अगले साल 19 मार्च को रिलीज होगी। अब आर माधवन ने सीक्वल को लेकर बात की और बताया कि मेकर्स को उनके किरदार अजय सन्याल से क्या एक्सपेक्ट कर सकते हैं। दरअसल, माधवन का किरदार अजय सान्याल का है जो इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर हैं।

माधवन ने की आदित्य की तारीफ

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में माधवन ने आदित्य की तारीफ करते हुए कहा, ‘आदित्य एक मॉन्क हैं। इतनी उथल-पुथल के बीच, वह अपनी चिंताओं को शांत करने के लिए वहीं बैठे रहते थे। कितने शानदार इंसान हैं वह। धुरंधर में आदित्य के साथ काम करके काफी अच्छा लगा और मैं उनके साथ बार-बार काम करना चाहूंगा।’

पहले पार्ट में स्क्रीन स्पेस को लेकर बोले

अपने स्क्रीन स्पेस को लेकर माधवन ने कहा, ‘मेरा स्क्रीन प्रेजेंस पहले पार्ट में लिमिटिड है। लेकिन दूसरे पार्ट में जो मार्च में रिलीज होगी, उसमें मेरे किरदार में काफी कुछ है करने को क्योंकि वह रणवीर के किरदार को ट्रेन करते हैं।’

इसका मतलब धुरंधर 2 में मेंटॉर और ट्रेनी यानी अजय सान्याल और जसकिरत के बीच का डाइनैमिक दिखने को मिलेगा।

शानदार रहा करियर

माधवन ने सिनेमा में अपने इस शानदार साल को लेकर कहा, ‘मैंने साल की शुरुआत हिसाब बराबर से की। वहीं एंडिंग मैं धुरंधर से कर रहा हूं जो मेरे करियर की महत्वपूर्ण फिल्म है।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।