आर माधवन को जब रजनीकांत को कॉपी करना पड़ा था भारी, बोले- मेरे चेहरे पर बड़ा थप्पड़ पड़ा था

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आर माधवन ने बताया कि कैसे करियर के शुरुआत में उन्हें रजनीकांत के स्टाइल को कॉपी करने की सलाह मिली थी और उन्होंने जब ऐसा किया था तो उन्हें बड़ा फेलियर झेलना पड़ा था।

माधवन और रजनीकांत

आर माधवन की लास्ट फिल्म धुरंधर 2 सक्सेसफुल थी। इस फिल्म में माधवन की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था। अब माधवन ने बताया कि कैसे करियर के शुरुआत में उन्हें रजनीकांत जैसा बनने की एक सलाह मिली थी और उसके बाद जो उन्होंने किया, उससे उनकी मूवी बुरी तरह पिट गई थी और स्टूडियो तक बंद हो गया था।

किस गलती के बारे में बताया माधवन ने

ब्रूट इंडिया से बात करते हुए माधवन ने कहा, ‘तो जो लोग मेरे पास आ रहे थे वो बोल रहे थे कि आप रजनीकांत नहीं बन सकते जब तक कि आप ऐसी फिल्में ना करें जो बी या सी सेंटर में काम ना करें। गांव वालों को आपको एक्सेप्ट करना होगा। तभी वो आपको थलाइवा कहेंगे और तभी आप साउथ के सुपरस्टार बनेंगे। तो जाहिर सी बात है मुझे सारा डाटा मिल रहा था जो बोल रहा था कि गांव के लिए फिल्म बनाओ, ऐसे बिहेव करो जैसे गांव वाले हो।’

स्टूडियो बंद करना पड़ा

माधवन ने फिर लोगों की सलाह लेकर एक फिल्म साइन की। वह बोले, तो मैंने फिल्म एक्सेप्ट की जिसमें मैं एक ऐसा आदामी का किरदार निभा रहा हूं जिसके पास खाने के लाले हैं, कमजोर है और अनपढ़ है, लेकिन उसका सपना है क्रिकेटर बनने का। फिल्म फ्लॉप हुई वो भीी इतनी बड़ी कि पूरा स्टूडियो बंद करना पड़ा।

फिल्म के फेलियर पर माधवन ने कहा कि मुझे फिर एहसास हुआ कि मुझे ऐसा बेवकूफ नहीं बनना चाहिए। मुझे किसी और जैसा नहीं बनना।

ऐसा लगा जैसे मुंह पर थप्पड़ पड़ा

माधवन ने कहा कि ये सलाह पूरी तरह गलत नहीं थी, उनकी गलती बस यह थी कि उन्होंने इस सलाह को हूबहू मान लिया। जो लोग मुझे वो बोल रहे थे वो सही थी, लेकिन जो मैंने किया वो नहीं करना चाहिए था। मैंने फिर अपनी तरह की बी और सी सेंटर फिल्मों में काम करना शुरू किया। उस फिल्म से मुझे चेहरे पर बड़ा थप्पड़ पड़ा था कि मुझे आगे क्या करना है।

पत्नी को धोखा ना देने पर बोले थे माधवन

बता दें कि कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान माधवन ने बताया कि कैसे पत्नी सरिता के साथ 27 साल की शादी में उन्होंने कभी पत्नी को धोखा नहीं दिया है। उन्होंने मस्ती करते हुए कहा कि मेरी पत्नी के पास मेरे फोन, मेल और अकाउंट्स का एक्सेस है तो कुछ भी उनसे छिपता नहीं है।

माधवन ने यह भी कहा था कि सच कहूं तो मैं मिडल क्लास मद्रासी आदमी हूं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआर माधवन को जब रजनीकांत को कॉपी करना पड़ा था भारी, बोले- मेरे चेहरे पर थप्पड़