प्रधानमंत्री को सपोर्ट करना मेरा काम है, 'संघी' कहे जाने पर बोले आर माधवन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आर माधवन ने ट्रोल्स को दो टूक जवाब दिया है। उन्हाेंने साफ कहा कि ट्रोल्स उनके विचार नहीं बदल सकते और वो आगे भी भारत की अच्छी बातों को बताने से पीछे नहीं हटेंगे।

R madhavan said it is his duty to support PM
आर माधवन ने कहा कि प्रधानमंत्री को सपोर्ट करना उनका काम है

आर माधवन ने कहा कि प्रधानमंत्री को सपोर्ट करना मेरा काम है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आर माधवन को संघी कहा जा रहा है और उनकी फिल्म 'धुरंधर' को प्रोपेगैंडा बताया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ट्रोल्स को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश के चुने हुए नेताओं का समर्थन करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत पर गर्व करने या देश को पॉजिटिव रूप में दिखाने से वो कभी पीछे नहीं हटेंगे।

आर माधवन का पूरा बयान पढ़िए

गलाटा प्लस ने जब आर माधवन से पूछा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें 'संघी' कहते हैं, तो उन्होंने कहा, 'मैंने कभी किसी राजनीतिक दल या उसके नेताओं के खिलाफ कुछ शेयर नहीं किया है। अगर किसी ने कुछ अच्छा काम किया है, तो मैंने हमेशा उसकी सराहना की है और उसे बढ़ावा दिया है।' आर माधवन ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाले कमेंट्स उनके विचार नहीं बदल सकते। आर माधवन बोले, 'जब किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाता है, तो मुझे लगता है कि उनका समर्थन करना मेरा कर्तव्य है। मैं कमेंट्स पढ़ता हूं, लेकिन इससे मेरे फैसले नहीं बदलते। अगर कोई इस बात को लेकर मुझे नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है, तो मुझे उनकी नीयत पर सवाल उठाना होगा।'

आर माधवन ने 'धुरंधर' पर लगे आरोपों का किया खंडन

आर माधवन ने इस इंटरव्यू के दौरान फिल्म ‘धुरंधर’ पर लगे राजनीतिक आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, ''धुरंधर' एक ऐसी फिल्म है जो पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर बनी है। वहां जो कुछ भी अच्छा या बुरा होता है, यह फिल्म उसका भारत पर क्या प्रभाव पड़ता है वो दिखाती है। फिर यह प्रोपेगैंडा कैसे हुई? मुझे समझ नहीं आता। नम्बी (Nambi Narayanan) की भी आलोचना हुई थी। अगर मैं उनके असली व्यक्तित्व को दिखाने से डरूंगा तो कहानी के साथ ईमानदार कैसे रहूंगा? अगर वे मंदिर जाते हैं, तो मैं वही दिखाऊंगा न। वहीं अगर जी.डी. नायडू नास्तिक हैं, तो मुझे उस किरदार के प्रति भी सच्चा रहना होगा। मैं उन्हें पूजा करते हुए नहीं दिखा सकता।' बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में आर माधवन ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर अजय सान्याल की भूमिका निभाई थी। माना जाता है कि उनका ये किरदार भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से प्रेरित था।

आर माधवन की दो टूक

उन्होंने आगे कहा, 'मैं एक अभिनेता हूं। मेरा काम स्थिति को सही रूप में पेश करना है और मेरी व्यक्तिगत राय यह है कि मैं भारत की सभी अच्छी बातों को बताना चाहता हूं। भारत की अच्छी बातें दिखाना कोई अपराध नहीं हो सकता।'

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।