ट्रोल होने के बाद आर माधवन ने पेपर लीक विवाद पर तोड़ी चुप्पी, लिखा- पुरानी गलतियों को मानते हुए मुझे…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आर माधवन पिछले दिनों ट्रोल हो रहे थे। दरअसल, आर माधवन पुणे के इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (FTII) के अध्यक्ष होते हुए भी पेपर लीक जैसे बड़े विवाद पर चुप थे। वहीं अब उन्होंने इस पर रिएक्ट किया है। 

आर माधवन ने स्टूडेंट्स के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया है
आर माधवन ने स्टूडेंट्स के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया है

परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के मुद्दे पर देश भर के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्टर आर माधवन (R Madhavan) ट्रोल होने लगे। दरअसल, आर माधवन पुणे के इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (FTII) के अध्यक्ष हैं। ऐसे में FTII के स्टूडेंट्स को उनकी चुप्पी खल रही थी। वहीं अब आर माधवन ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और देश के युवाओं के हक में अपनी आवाज बुलंद की है।

पढ़िए आर माधवन ने स्टूडेंट्स के लिए क्या लिखा?

आर. माधवन ने लिखा, 'शिक्षा हमारे देश का भविष्य बनाती है। देश के हर छात्र को एक ऐसी व्यवस्था मिलनी चाहिए जो बिल्कुल साफ-सुथरी, निष्पक्ष और ईमानदारी पर टिकी हो। मैं हमेशा भारत के युवाओं पर भरोसा करता आया हूं। आज जो डर, चिंता और निराशा छात्रों और उनके माता-पिता के दिलों में है, उसे मैं अच्छी तरह समझता हूं। परीक्षा का माहौल ऐसा होना चाहिए जो बच्चों में भरोसा जगाए। लेकिन जब पेपर लीक जैसी घटनाएं होती हैं, तो लाखों बच्चों और उनके परिवारों की दिन-रात की मेहनत, उम्मीदें और सपने टूट जाते हैं। खासकर हमारे देश में, जहां पढ़ाई ही जिंदगी संवारने का सबसे बड़ा जरिया है।'

आर माधवन ने की सरकार से अपील

आर माधवन ने आगे लिखा, ‘मैं सरकार से गुजारिश करता हूं कि इस गड़बड़ी के लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा दी जाए। सजा ऐसी होनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके। पुरानी गलतियों को मानते हुए, मुझे पूरा भरोसा है कि सरकार इस व्यवस्था को सुधारेगी और पढ़ाई-परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाएगी। जो भी युवा आज परेशान या हताश महसूस कर रहे हैं, उनसे मेरी हाथ जोड़कर विनती है, कृपया अपना हिम्मत और भरोसा न खोएं। आपकी काबिलियत और मेहनत इस सिस्टम की कमियों से कहीं ज्यादा बड़ी है। अपनी मेहनत जारी रखिए, खुद पर विश्वास रखिए और किसी भी रुकावट को अपना भविष्य तय मत करने दीजिए।’

आर माधवन की स्टूडेंट्स से अपील

आर माधवन ने स्टूडेंट्स से कहा, 'मैं उन सभी लोगों की हिम्मत की तारीफ करता हूं जो शांति से अपनी आवाज उठा रहे हैं और बदलाव की मांग कर रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही, मैं आप सबसे ये भी कहूंगा कि ऐसे मतलबी लोगों से बचकर रहें जो आपके इस जरूरी मुद्दे का गलत फायदा उठाने या ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। मैं हर नागरिक के शांतिपूर्वक अपनी बात रखने के हक का सम्मान करता हूं। मेरा तरीका यही है कि मैं अपने युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा रहूं, सही सुधारों का समर्थन करूं और अपनी आवाज का इस्तेमाल सही बदलाव लाने के लिए करूं। मैंने हमेशा देश की जिम्मेदारी संभालने वालों के लिए सम्मान और प्रार्थना की है, क्योंकि हम सब मिलकर ही एक मजबूत और बेहतर भारत बना सकते हैं। जय हिंद!'

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआर माधवन ने पेपर लीक विवाद पर कहा, पुरानी गलतियों को मानते हुए मुझे…