जापान BO पर ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म में पुष्पा 2 शामिल, नंबर 1 पर है ये
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 जापान में रिलीज हुई थी और अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट आई है। यह फिल्म जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय मूवी की लिस्ट में शामिल हो गई है।

साउथ फिल्में ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी अपना जादू बिखेर रही हैं। अब 16 जनवरी को अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2, जापान में पुष्पा कुनरिन नाम से रिलीज हुई है। दोनों स्टार्स ने इस फिल्म का वहां जोर-शोर से प्रमोशन किया था। हालांकि फिल्म की शुरुआत काफी स्लो हुई थी, लेकिन इसके बावजूद पुष्पा कुनरिन, वहां कि टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में आ गई है।
पुष्पा 2 ने कितने कमाए जापान में
सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 मे 14 दिन में 6.06 करोड़ कमाए हैं। इस फिल्म ने आमिर खान की धूम 3 को पछाड़ दिया है। धूम 3 ने 6.03 करोड़ कमाए थे। इसकी के साथ पुष्पा 2 ने धूम को पछाड़ 10वें नंबर पर अपनी जगह बना ली है।
वेबसाइट के मुताबिक फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा हुआ है। फिल्म को टोक्यो और ओसाका में ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि अभी फिल्म को और आगे बढ़ने के लिए काफी नंबर्स लाने होंगे।
नंबर 1 पर कौनसी फिल्म
जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म की लिस्ट में नंबर पर आरआरआर है जिसे एसएस राजामौली ने डायरेक्ट की है। इस फिल्म ने वहां 139.79 करोड़ की कमाई की थी।
बाकी के नंबर्स
दूसरे नंबर पर रजनीकांत की फिल्म मुत्थु है (¥ 405 million) के साथ। तीसरे नंबर पर प्रभास की बाहुबली 2(¥ 305 million), तीसरे नंबर पर आमिर खान की 3 इडियट्स (¥ 170 million) और फिर श्रीदेवी की इंग्लिश-विंग्लिश है (¥ 160 million) के साथ। अब पुष्पा 2 को 9वें नंबर की जगह लेने पर रजनीकांत की फिल्म एंथिरन यानी रोबोट को पीछा करना होगा जिसने (¥ 109.6 Million) कमाए।
पुष्पा 2 के भारत और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
पुष्पा 2 की बात करें तो इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना के अलावा फाहद फासिल लीड रोल में हैं। फिल्म ने भारत में 1234.1 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1742.1 करोड़ कमाए थे।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




