दिलजीत दोसांझ पर राजनीति में आने का दबाव डाला जा रहा है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का दावा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया है कि दिलजीत दोसांझ ने राजनीति में आने से मना कर दिया इसलिए उनपर पर दबाव डालने के लिए उनके मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग करवाई गई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा दावा किया है। दरअसल, बुधवार को दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर के बाहर गोलियां चलाई गई थीं। फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली और अब हरियाणा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री का कहना है कि दिलजीत पर राजनीति में आने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
क्या बोले भगवंत मान?
बुधवार को मीडिया से बात करते हुए भगवंत मान ने दावा किया कि दिलजीत के मैनेजर को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि दिलजीत ने राजनीति में आने से इनकार कर दिया था।
भगवंत मान का पूरा बयान
सामने आए वीडियो में भगवंत मान पंजाबी में कहते हुए सुनाई देते हैं, ‘पिछले कुछ दिनों से ये सुनने में आ रहा था कि भाजपा दिलजीत (दोसांझ) पर राजनीति में आने के लिए दबाव डाल रही है। हालांकि, दिलजीत ने साफ तौर पर कहा है कि वह एक कलाकार हैं और अपने काम का आनंद ले रहे हैं। फिर, दबाव बनाने के दूसरे तरीके भी होते हैं, जैसे किसी के मैनेजर पर गोली चलाना, वगैरह। इस तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए।’
भगवंत मान का दावा
भगवंत मान ने आगे दावा किया कि राजनीतिक दल अक्सर लोकप्रिय हस्तियों को राजनीति में लाने की कोशिश करते हैं। अब देखिए न अभिनेता से राजनेता बने विजय का राजनीतिक उदय उनकी फैंस की वजह से हुआ। इसी तरह, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दिलजीत को राजनीति में लाकर उनकी भारी फैन फॉलोइंग का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
दिलजीत ने राजनीति में आने से क्यों किया मना?
पिछले हफ्ते, दिलजीत ने राजनीति में कदम रखने की अफवाहों को खारिज किया था। उन्होंने X पर लिखा था, ‘कभी नहीं... मेरा काम मनोरंजन करना है। मैं अपनी फील्ड में बहुत खुश हूं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’
दिलजीत की चेतावनी
हाल ही में, दिलजीत ने बताया था कि उन्हें भारत में कुछ लोग खालिस्तानी कहते हैं और कनाडा वाले उन्हें गालियां देते हैं। ऐसे में उन्हें दोनों तरफ से विरोध का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ दिन पहले उन्होंने खालिस्तान समर्थक झंडे लहरा रहे प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था, ‘अगर आपको बाहर खड़े होकर विरोध करना तो आप कर सकते हैं। ये आपका हक है। लेकिन अगर आप अंदर आकर मेरे फैंस को परेशान करने की कोशिश करेंगे, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’
दिलजीत की अपकमिंग फिल्म
दिलजीत जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह भी दिखाई देंगे।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


