Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPuneet Issar Says Mahabharat Co Star Pankaj Dheer Was Like Brother For Him
पंकज धीर के निधन से टूटे ऑनस्क्रीन भाई पुनीत इस्सर, बोले- पिछले साल उन्हें...

पंकज धीर के निधन से टूटे ऑनस्क्रीन भाई पुनीत इस्सर, बोले- पिछले साल उन्हें...

संक्षेप: पंकज धीर और पुनीत इस्सर ने साथ में महाभारत में शो में काम किया था। शो में दोनों एक-दूसरे के भाई थे। हालांकि पुनीत का कहना है कि दोनों रियल लाइफ में भी भाई जैसे थे।

Thu, 16 Oct 2025 07:51 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाभारत में कर्ण का किरदार निभा चुके पंकज धीर का बुधवार को निधन हो गया है जिससे पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। पंकज के साथ महाभारत में काम कर चुके एक्टर और उनके दोस्त पुनीत इस्सर भी काफी दुखी हैं। शो में उन्होंने दुर्योधन का किरदार निभाया था। पुनीत ने बताया कि कैसे दोनों के बीच भाई जैसा रिश्ता था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हम रियल लाइफ में भी भाई थे

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पनीत ने पंकज के कैंसर को लेकर बात की और कहा, ‘पंकज सिर्फ शो में मेरे भाई नहीं थे बल्कि ऑफ स्क्रीन भी थे। काफी लंबे समय से हमारा परिवार भी एक-दूसरे को अच्छे से जानता है। कुछ सालों से वह कैंसर से पीड़ित थे। एक बार वह ठीक भी हो गए थे, लेकिन पिछले साल दोबारा कैंसर हो गया और तबसे वो ट्रीटमेंट दोबारा चल रहा था। अब मैंने अपने भाई को खो दिया है।’

दोनों इस नाम से बुलाते थे एक-दूसरे को

पुनीत ने आगे कहा, ‘हमारा दोस्ती महाभारत बनाते हुए हुई। वह मुझे पुनीतोस कहते थे और मैं पिंक्स। मैं 2 दिन पहले उनसे उनके घर पर मिला था। मैं काफी शॉक में हूं और मेरे पास शब्द नहीं हैं। उनका बेटा निकितिन मेरे सामने बड़ा हुआ है।’

पुनीत की प्रोफेशनल लाइफ

पुनीत के बारे में बता दें कि महाभारत के बाद वह कई शोज चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा, युग और बड़ो बहू जैसे शोज में काम चुके हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं जिसमें सड़क, बादशाह और टार्जन द वंडर कार शामिल है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।