डॉन 3 को लेकर फरहान-रणवीर के बीच विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया बोले- आप कानूनी रास्ता...
फिल्म डॉन 3 को लेकर एक्सल एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और एक्टर रणवीर सिंह के बीच जो विवाद चल रहा है उस पर अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अपना सुझाव दिया है।

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे डॉन 3 को लेकर विवाद पर अब नया टर्न आया है। पहले फरहान अख्तर और रितेश सिधवाणी ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया को अप्रोच किया था 40 करोड़ कम्पनजेशन के लिए रणवीर सिंह से क्योंकि उन्होंने फिल्म छोड़ दी। अब खबर आ रही है कि प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने दोनों पार्टीज को कानूनी रास्ता अपनाने की सलाह दी है।
किनके बीच हुई मीटिंग
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर, जोया अख्तर और पुनीत गोयंका, आमिर खान के घर पर मिले ताकि इस मुद्दे पर कुछ सॉल्युशन निकाल पाएं। सभी प्रोड्यूसर्स को ईमेल भेज दिए हैं।
फरहान-रितेश की मुआवजे की मांग
दोनों पार्टी ने स्ट्रॉन्ग केस प्रेजेंट किया है। रणवीर ने अपने ईमेल्स और व्हाट्सएप टेक्स्ट दिखाए हैं अपनी साइड दिखाने के लिए और फरहान अख्तर, रितेश सिधवाणी ने एक्सल एंटरटेनमेंट से अपना केस बताया। सोर्स का कहना है कि फरहान और रितेश मुआवजे की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। रणवीर भी अड़े हैं। इससे किसी प्रकार का समझौता नहीं हो सका।
एक संगठन के रूप में, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया केवल कुछ सीमा तक ही देख सकते हैं। दोनों पक्षों के अपने रुख पर अड़े रहने पर गिल्ड के मेंबर्स ने उन्हें अपनी कानूनी टीमों को शामिल करने और प्रॉपर कानूनी मार्ग के माध्यम से मामले को सुलझाने की सलाह दी।
40 करोड़ की मांग
कई ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ की मांग की है। दोनों के बीच ये विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर ने फिल्म से बाहर होने का फैसला किया और प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि फिल्म को इससे आर्थिक लॉस हुआ है।
बता दें कि अगस्त 2023 में फरहान ने अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया था बताते हुए कि रणवीर डॉन 3 के तीसरे पार्ट में डॉन बनेंगे। बता दें कि इससे पहले के एक्सल एंटरटनेमेंट के दोनों पार्ट में शाहरुख खान लीड रोल में थे।
ऋतिक का नाम आया था चर्चा में
वहीं एक रिपोर्ट में बताया गया था कि रणवीर बोले कि प्रोड्यूसर्स ऋतिक को फिल्म में लेने का प्लान भी कर रहे थे। लेकिन ऋतिक ने इस खबर को गलत बताया है।
रणवीर की धुरंधर 2
वैसे बता दें कि रणवीर अब धुरंधर 2 में नजर आने वाले हैं। यह धुरंधर का दूसरा पार्ट है जो 19 मार्च को रिलीज होगा। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन हैं।
वहीं इस मूवी की यश की फिल्म टॉक्सिक से टक्कर होगी। यश की फिल्म भी इसी दिन रिलीज होगी। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयंतारा, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया भी हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


