अनुराधा पौडवाल की वजह से अल्का याग्निक को मिले गाने, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी बोले-सबसे ज्यादा थे गाने

लाइव हिन्दुस्तान
share

अनुराधा पौडवाल की वजह से अल्का याग्निक को मिले सबसे ज्यादा गाने। इस बारे में फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने बात की। इंडस्ट्री की दो बड़ी सिंगर्स के बीच था तगड़ा कम्पटीशन।

alka yagnik anuradha paudwal
अनुराधा पौडवाल की वजह से अल्का याग्निक को मिले गाने

हिंदी सिनेमा में हमेशा से सिंगर्स के बीच कम्पटीशन रहा है। एक दौर था जब लता मंगेशकर और आशा भोसले इंडस्ट्री की सिंगिंग क्वीन कही जाती थीं। 80 के दशक के बाद ये खिताब उस दौर की उभरती सिंगर्स अनुराधा पौडवाल और अल्का याग्निक के नाम हो गया। ऐसा भी कहा जाता है कि दोनों सिंगर्स के बीच तगड़ा कम्पटीशन था। अनुराधा पौडवाल ने कई बार अल्का याग्निक को मशहूर गानों से रिप्लेस किया। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि अनुराधा पौडवाल की वजह से अल्का का करियर तेजी से आगे बढ़ने लगा। इस बारे में फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने बात की।

रमेश तौरानी ने बताया सिंगर्स के बीच था कम्पटीशन

फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने हाल में बताया कि अनुराधा पौडवाल की गैरमौजूदगी से अल्का याग्निक को अपना करियर बनाने में बहुत मदद मिली। कोमल नहाटा से खास बातचीत में रमेश तौरानी ने कहा, 'उस दौर में लता जी और आशा जी पहले से ही स्थापित सिंगर्स थीं। जब भी हम म्यूजिक बनाते थे तो लता जी हमारी पसंद होती थीं, उसके बाद अलका और अनुराधा। 90 के दशक में आईडिया आया जब नए सिंगर्स जैसे कुमार सानू, अनिर्धा पौडवाल, अल्का याग्निक और उदित नारायण आए। इन चारों ने बड़ी पहचान बनाई। फिल्म कयामत से कयामत तक से लेकर आशिकी, साजन और फूल आयर कांटे जबरदस्त हिट हुई थीं और उनके गाने सुपरहिट।'

अनुराधा की वजह से अल्का का करियर बना

रमेश तौरानी ने आगे कहा, आईडिया ये था कि अनुराधा पौडवाल इंडस्ट्री की नई लता मंगेशकर थीं। उसी समय अल्का याग्निक नई आशा भोसले थीं। सौभाग्य से अनुराधा जी ने फिल्मों में गाना बंद कर दिया और खुद को सिर्फ टी-सीरीज की सिंगर बना दिया। ये अल्का जी के लिए काम कर गया। अब उन्हें लता जी और आशा जी वाले दोनों टाइप के गाने मिलने लगे, फिर वो अकेले वाले गाने हो या डुएट और या शायरी। स्थिति कुछ ऐसी हो गई थी कि सानू, उदित और सोनू में से अल्का जी को सबसे ज्यादा गाने मिल रहे थे।'

अनुराधा पौडवाल की वजह से अल्का याग्निक बन गई बड़ी सिंगर

अनुराधा पौडवाल ने बताया था कि उन्होंने अपने करियर के पीक में खुद को फिल्मों में गाने से रोक लिया था और वो सिर्फ भक्ति गीत गाया करती थीं। ये सभी गाने टी-सीरीज के होते थे। इसी दौरान अल्का याग्निक हिंदी सिनेमा में हीरोइन की आवाज बन गई। रोमांटिक से लेकर हर तरह के गाने और हर हीरो की फिल्म में अल्का याग्निक गाया करती थीं। इस दौरान अल्का याग्निक ने कंपोजर नदीम-श्रवण, अनु मलिक के साथ सबसे ज्यादा काम किया। 90 और 2000 के दशक के सबसे मशहूर गाने अल्का याग्निक की आवाज में मिलेंगे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअनुराधा पौडवाल की वजह से अल्का याग्निक को मिले गाने, दोनों के बीच था कम्पटीशन