Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडpriyanka chopra sent best wishes to newly parents sister parineeti chopra and raghav chadha see
मौसी बनी प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीती-राघव को भेजी पेरेंट्स बनने की बधाई, चाचा-चाची को किया टैग

मौसी बनी प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीती-राघव को भेजी पेरेंट्स बनने की बधाई, चाचा-चाची को किया टैग

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीती के मां बनने पर खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए पूरे चोपड़ा परिवार को इस नन्हें मेहमान के आने पर बधाई भेजी। परिणीती और राघव के घर बेटे का जन्म हुआ है।

Mon, 20 Oct 2025 06:27 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा एक प्यारे से बेटे के पिता बन गए हैं। रविवार शाम कपल की तरफ से पोस्ट शेयर किया गया था। इस खुशखबरी के बाद दोनों ही परिवार में खुशी का माहौल है। इस खुशी में एक्ट्रेस मौसी प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं और उन्होंने पोस्ट अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए अपने परिवार को घर में नए सदस्य के आने की बधाइयां दी। एक्ट्रेस ने अपनी चाची और चाचा जी को टैग करते हुए नाना नानी बनने की बधाई दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रियंका ने भेजी बधाई

मौसी प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति और राघव की अनाउंसमेंट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बधाई हो।” प्रियंका ने अपने चाची और चाचा जी रीना और पवन चोपड़ा को भी टैग किया और पूरे परिवार को प्यार भेजा है। परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा नोट शेयर कर बेटे के आने की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “ आखिरकार आ ही गया! हमारा प्यारा बेटा। पहले हम एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है।” उनकी इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ने बधाइयों की झड़ी लगा दी।

vcb

शादी

बता दें, परिणीति और राघव ने मई 2023 में दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी और सितंबर में उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई थी। कुछ समय पहले राघव ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर मजाकिया अंदाज में कहा था कि दोनों जल्द खुशखबरी देंगे। और अब वह गुड न्यूज सच में आ चुकी है। दोनों ने शादी के एक साल बाद अपने बेटे का स्वागत किया है। दोनों परिवार नन्हें मेहमान के आने से खुश है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।