Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPriyanka Chopra Reveals Why She Needs Security Said Nobody gonna kill me
'कोई मुझे मारने वाला...', प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें क्यों पड़ती है सिक्योरिटी की जरूरत?

'कोई मुझे मारने वाला...', प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें क्यों पड़ती है सिक्योरिटी की जरूरत?

संक्षेप:

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपमिंग मूवी 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एसएस राजामौली की इस फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा पूरे 7 साल के बाद बॉलीवुड में वापसी करती नजर आएंगी। फिल्म वाराणसी में वह फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी।

Feb 12, 2026 08:37 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाया है। अपने करियर में प्रियंका ने 'बर्फी', 'बाजीराव मस्तानी' और 'अग्नीपथ' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं, इन दिनों अपनी अपमिंग मूवी 'वाराणसी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एसएस राजामौली की इस फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा पूरे 7 साल के बाद बॉलीवुड में वापसी करती नजर आएंगी। फिल्म वाराणसी में वह फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें सिक्योरिटी की जरूरत क्यों है?

इस वजह से प्रियंका के साथ होते हैं बॉडीगार्ड

Variety से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि हाल ही में वो कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में हुए 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का हिस्सा बनीं। इस दौरान उनके साथ बॉडीगार्ड थे। प्रियंका ने बताया कि उनकी सिक्योरिटी टीम जानती है कि उन्हें अच्छा लगता है जब लोग आकर उनसे बात करते हैं। उन्होंने कहा, 'और वे (गार्ड) जानते हैं कि लोग मुझसे बात करने आते हैं, मुझे कोई दिक्कत नहीं है जैसे कोई भी मेरे पास आए और फोटो खींचे। बस मेरे बॉडीगार्ड यह देखने के लिए वहां थे कि हमारी बिना हमारी इजाजत के रिकॉर्डिंग न हो।'

लोग बिना इजाजत क्लिक कर लेते हैं तस्वीरें

प्रियंका ने आगे कहा, 'मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि सबके पास सेलफोन हैं। ऐसा अक्सर होता है, खासकर मेरी बेटी के साथ। हम पार्क में होते हैं या आइसक्रीम खा रहे होते हैं, और अचानक इस दौरान की तस्वीरें मुझे यह ऑनलाइन दिख जाता है। मेरी सिक्योरिटी इसी वजह से है। वरना, मुझे इसकी जरूरत नहीं है। कोई मुझे मारने वाला नहीं है।'

बेटी संग शेयर करती हैं खास तस्वीरें

प्रियंका अक्सर अपनी बेटी, मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें शेयर करती हैं। हालांकि, वह अपनी बेटी का चेहरा हमेशा ही एडिट करके या इमोजी से ढककर शेयर करती हैं। हालांकि, एक्टर ने पहले इंस्टाग्राम और अपने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मालती का चेहरा दिखाया था।

प्रियंका के परिवार के बारे में

बता दें कि प्रियंका ने साल 2018 में राजस्थान में निक जोनस संग सात फेरे लिए थे। उन्होंने क्रिश्चियन वेडिंग और उसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों की शादी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड में कई स्टार्स शामिल हुए थे। शादी के बाद जनवरी 2022 में उनकी बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;