जब प्रियंका चोपड़ा की मां ने पकड़ी कैब ड्राइवर की गर्दन, पीसी ने बताई घटना, बोलीं- मैंने कई महीनों तक…
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा शांत स्वभाव की हैं। वह बता चुकी हैं कि घर पर भी कभी लड़ाई-झगड़े नहीं हुए। अब प्रियंका ने एक किस्सा बताया है जब मधु चोपड़ा ने एक कैब ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया था।

प्रियंका चोपड़ा आज जो भी हैं उनकी मां का काफी योगदान है। वह और उनकी मां मधु अक्सर पुराने किस्से बताती रहती हैं। प्रियंका की फिल्म द ब्लफ अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। इसके प्रमोशन के दौरान पीसी ने बचपन का एक किस्सा याद किया। मूवी में वह एक पूर्व समुद्री डाकू बनी हैं जिसे लोग ब्लडी मैरी कहकर बुलाते हैं। अब प्रियंका ने वो किस्सा बताया जब दिल्ली में उनकी मां के अंदर की ब्लडी मैरी बाहर आ गई थी और उन्होंने कैब ड्राइवर का गला पकड़ लिया था।
प्रियंका ने बताई दिल्ली की घटना
प्रियंका चोपड़ा एएनआई से बात कर रही थीं। उन्होंने उस वक्त की घटना बताई जब वह 11 साल की थीं। प्रियंका बताती हैं, 'हम कैब में थे, मैं 11 साल की रही होऊंगी। हम दिल्ली के एक होटल में रुके थे। अचानक पता नहीं क्या हुआ, मैं देखा कि मेरी मां ने एक कैब ड्राइवर का गला पकड़ा है। शायद उसने एक ऐसा टर्न लिया जो मां पहचान नहीं पाईं। वह बोला कि शॉर्टकट है लेकिन मैं और मेरी अकेले थे। उन्होंने पीछे से उसकी गर्दन पकड़ी और कहा कि पीछे चलकर मेन रोड से चले।'
मां का रूप देख शॉक्ड थीं प्रियंका
मधु चोपड़ा ने ड्राइवर को थप्पड़ भी मार दिया था। प्रियंका बताती हैं, 'वह बोलीं, मैं अपनी टीनेज बेटी के साथ हूं। मैंने अपनी मां का यह साइड कभी नहीं देखा था। इसके बाद मैंने उनसे किसी मुद्दे पर कई महीनों तक बहस नहीं की। मुझे नहीं पता था कि मेरी मां अकेली हों तो ऐसे रिएक्ट करेंगी। क्योंकि मैं उनके साथ थी, जब हम होटल लौट रहे थे तो मेरी मां कांप रही थीं।'
प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
प्रियंका के इंडियन प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में भी नजर आएंगी। यह मूवी 7 अप्रैल 2027 को रिलीज हो रही है। प्रियंका के साथ महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं। फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी का रोल निभा रही हैं। महेश बाबू रुद्र और प्रृथ्वीराज विलन के रोल में हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


