निक जोनस संग शादी पर लोगों की राय पर प्रियंका चोपड़ा बोलीं- अगर वे इसके टूटने का...
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लोग काफी जज करते हैं। अब प्रियंका ने इस पर अपनी बात रखी है और साथ ही बताया कि निक कैसे इंसान हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को कई साल हो गए हैं। दोनों की बेटी भी है मालती। प्रियंका और निक की अच्छी बात यह है कि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को पर्सनली और प्रोफेशनली सपोर्ट किया है। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे के कल्चर की भी रिस्पेक्ट करते हैं। अब प्रियंका ने निक और उनकी शादी को लेकर जो कॉन्सपिरेसी थियोरी है उस पर बात की। प्रियंका का कहना है कि लोग उनकी शादी के टूटने का इंतजार करते हैं।
लोग हमारे रिश्ता टूटने का करते हैं इंतजार
प्रियंका ने कहा, ‘हमें साथ में 8 साल हो गए हैं। मैं अब इस बारे में नहीं सोचती हूं। पता नहीं क्यों लोग हमारे बारे में गलत सोचते हैं। हमारे बीच सब धर्म, उम्र का फासला, देश को लेकर डिफ्रेंस है। लोग हमारी शादी के टूटने का इंतजार करते हैं,लेकिन हमें इससे फर्क नहीं पड़ता है।’
निक की भी तारीफ की
प्रियंका ने आगे निक की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘हमने काफी जल्दी में शादी की, 6 महीने की मीटिंग में हमने शादी कर ली थी। जब मैंने उनसे शादी की तो मुझे लगा ही नहीं कि ये रियल है। लेकिन निक सिंसेयर रहे। यह मुझे प्रोफेशन में मोटिवेट करता है। उनका पूरा दिन जो भी बात करते हैं वह सिंसेयर होते हैं। उन्होंने काफी कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। उनके पैरेंट्स शानदार हैं तो मुझे पता है निक में ये अच्छाई कहां से आई है।’
बता दें कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की। वहीं जनवरी 2022 में दोनों बेटी के पैरेंट बने।
प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ
प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब लंबे समय के बाद भारतीय फिल्म में वापसी कर रही हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में दिखने वाली हैं जिसमें उनके साथ महेश बाबू लीड रोल में हैं। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए प्रियंका का तेलुगु डेब्यू होगा।
वैसे खबर यह भी आ रही है कि फरहान अख्तर जी ले जरा फिल्म में भी काम करेंगे और इसके लिए वह प्रियंका, आलिया और कटरीना कैफ के साथ काम करेंगे। इस फिल्म की अनाउंसमेंट हो तो काफी साल पहले गई थी, लेकिन फिर बीच में फिल्म रुक गई।
इसके अलावा उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट की बत करें तो वह वेब सीरीज सिटाडेल और फिल्म द ब्लफ में भी नजर आएंगी।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



