प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू की फिल्म की रिलीज डेट हुई अनाउंस, एसएस राजामौली ने शेयर किया पोस्टर

Jan 30, 2026 04:10 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Varanasi: एसएस राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इस फिल्म में पहली बार ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू एक साथ नजर आएंगे।

प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू की फिल्म की रिलीज डेट हुई अनाउंस, एसएस राजामौली ने शेयर किया पोस्टर

Varanasi Release Date: ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ के डायरेक्टर एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘वाराणसी’ है। इस फिल्म की खास बात ये है कि इस फिल्म में पहली बार ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं कि ये फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी।

कब आएगी ‘वाराणसी’?

‘वाराणसी’ अगले साल सिनेमाघरों में आएगी। एसएस राजामौली ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘वाराणसी…7 अप्रैल, 2027।’

7 अप्रैल ही क्यों?

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने बताया कि एसएस राजामौली ने 7 अप्रैल के दिन फिल्म रिलीज करने का फैसला क्यों लिया है। उन्होंने लिखा, “अगले साल 7 अप्रैल के दिन उगादी और गुड़ी पड़वा है। उसके बाद 14 अप्रैल (बुधवार) को अंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल (गुरुवार) को राम नवमी की छुट्टी है। इस तरह ‘वाराणसी’ की कमाई करने का अच्छा समय मिलेगा।”

आ चुका है फिल्म का टीजर

बता दें, ‘वाराणसी’ का टीजर रिवील हो चुका है। 3 मिनट 40 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत में 512CE की वाराणसी को दिखाया गया है। इसके बाद एक एस्टेरॉइड धरती से जा टकराता है। फिर अंटार्कटिका के बाद अफ्रीका के जंगल दिखाई देता है। इस सीन के बाद लंका नगरम पर कहानी जाती है, जहां हनुमान जी और प्रभु श्री राम की वानर सेना का रावण से युद्ध दिखाया गया है। फिर कहानी सीधे वाराणसी के मनिकर्णिका घाट पर आ पहुंचती है, जहां बैल पर महेश बाबू त्रिशूल लिए दिखाई देते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;