Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPriyanka Chopra Looks Back At Sacrifices In Career Saying Yes To Everything
करियर के शुरुआत में हर चीज के लिए प्रियंका चोपड़ा कहती थीं हां, बोलीं- मैं काफी लालची थी

करियर के शुरुआत में हर चीज के लिए प्रियंका चोपड़ा कहती थीं हां, बोलीं- मैं काफी लालची थी

संक्षेप:

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि करियर के शुरुआत में उन्होंने काफी बलिदान दिए हैं। इतना ही नहीं उस वक्त वह हर चीज के लिए हां बोल देती थीं। 

Dec 10, 2025 07:55 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। वह ना सिर्फ बॉलीवुड की देसी गर्ल हैं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी शानदार काम कर रही हैं। अब बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में खुद को स्थापित करने के बाद प्रियंका ने बताया कि अब उन्हें अपने समय और काम, दोनों के मामले में सेलेक्टिव होने का मौका मिलता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

20 की उम्र में लालची थी

ब्रिज समिट, अबु धाबी में प्रियंका ने उन बलिदान के बारे में बताया जो उन्होंने अपने करियर में लिए हैं। वह बोलीं, ‘जब मैंने पहले काम करना शुरू किया था, मैं बिल्कुल भी सेलेक्टिव नहीं थी। जो भी मुझे मिलता, मैं करती। मैं ऐसा इसलिए करती थी क्योंकि मुझे लगा कम से कम काम मिल रहा है। मैं सब चीजों को हां बोलती। मैं 20 की उम्र में काफी लालची थी। मैं हर दिन काम चाहती थी।’

काफी दिए बलिदान

एक्ट्रेस ने कहा कि उनके डेडिकेशन और वर्क एथिक की वजह से वह आज इस पोजिशन पर हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने बलिदान के दूसरे छोर पर हूं। मैंने काफी मेहनत की है, मैं अपने बर्थडे मिस कर देती थी। जब मेरे पिता अस्पताल में थे तब भी मैं नहीं थी। मैं क्रिसमस मिस करती, मैं दिवाली भी मिस कर देती थी। मैं परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना मिस कर देती। उस वक्त मुझे बहुत काम करना होता था। उस वक्त जो सैक्रिफाइज किए, उसकी वजह से मैं आज यहां हूं।’

अब खुद चुन सकती हूं

प्रियंका ने आगे कहा, ‘अब मैं चुन सकती हूं कि मुझे हां बोलना है या नहीं, लेकिन मैं ऐसा तब नहीं कर पाती अगर उस वक्त मैंने इतनी मेहनत नहीं की होती। यही वजह है कि मैं अपने यंग वर्जन को थैंक्यू बोलती हूं।’

बता दें कि प्रियंका अब एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म में नजर आने वाली हैं और इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।