प्रियंका चोपड़ा ने च्युइंग गम से चिपकाई थी शर्ट, कैब की पिछली सीट पर खुद छेद ली थी अपनी नाभि

Mar 07, 2026 07:28 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Priyanka Chopra Fashion Hacks: प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनके लिए उस दौर में भी खुद को फैशन की सबसे पॉपुलर डीवा बनाए रखने के लिए कई तरह के जुगाड़ लगाने पड़ते थे। लेकिन इनमें से कुछ थोड़े अजीब लेकिन बेहद कारगर होते थे।

प्रियंका चोपड़ा ने च्युइंग गम से चिपकाई थी शर्ट, कैब की पिछली सीट पर खुद छेद ली थी अपनी नाभि

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज भले ही रेड कार्पेट की क्वीन मानी जाती हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो फैशन के लिए अजीबोगरीब 'जुगाड़' किया करती थीं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान प्रियंका ने अपने शुरुआती दिनों की ऐसी बातें शेयर की हैं, जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार चलती कैब की पिछली सीट पर बैठकर खुद ही अपनी 'बेली बटन पियर्सिंग' (नाभि छिदवाना) दोबारा कर ली थी। इतना ही नहीं, प्रियंका ने ऐसे हैक्स बताए जो सुनने में थोड़े अजीब लग सकते हैं, लेकिन उनके लिए उस वक्त पर काम कर गए थे।

च्युइंग गम से चिपकाई थी फटी हुई शर्ट

'गोइंग रॉग' के साथ पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने कुछ मजेदार हैक्स साझा किए। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि एक बार जब वह कार से उतर रही थीं, तो उनकी शर्ट बीच से खुल रही थी। उस वक्त उनके पास कोई विकल्प नहीं था, तो उन्होंने तुरंत 'च्युइंग गम' का इस्तेमाल किया और अपनी शर्ट को चिपका लिया ताकि फोटो खिंचवाते वक्त कुछ अजीब न लगे। प्रियंका ने एक और प्रो-टिप देते हुए बताया कि अगर आपके पास 'डबल साइडेड टेप' न हो, तो आप एक साधारण 'बैंड-एड' को गोल घुमाकर फैशन टेप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैब की पिछली सीट पर कर ली थी 'पियर्सिंग'

इतना ही नहीं प्रियंका ने बताया कि वह हमेशा से एक 'फैशन गर्ल' नहीं थीं, लेकिन उनका स्टाइल सेंस हमेशा से अलग रहा है। 90 के दशक को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह उस दौर की सबके उपयुक्त मॉर्डन गर्ल्स में से एक थीं, जिसे फ्लेयर्ड जींस, क्रॉप टॉप्स और बेली बटन पियर्सिंग का बहुत शौक था। उन्होंने एक शॉकिंग खुलासा करते हुए कहा, 'मैंने एक बार अपनी बेली बटन पियर्सिंग कैब के पीछे बैठकर खुद ही दोबारा कर ली थी। उस दौर में हम ऐसा ही किया करते थे।' प्रियंका के मुताबिक, भले ही वह फैशन की बारीकियां नहीं जानती थीं, लेकिन उन्हें पता था कि उन पर क्या अच्छा लगता है।

मिस वर्ल्ड के मंच पर 'नमस्ते' वाला जुगाड़

साल 2000 में जब प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, तब भी उन्होंने एक स्मार्ट हैक का इस्तेमाल किया था। प्रियंका ने याद किया कि कैसे स्टेज पर उनके गाउन को फिसलने से बचाने के लिए उन्होंने 'नमस्ते' वाले पोज का सहारा लिया था। उन्होंने बड़ी चालाकी से नमस्ते करते हुए अपने गाउन को सही जगह पर टिकाए रखा था। प्रियंका ने बताया कि उस ग्लैमरस दुनिया में खुद को फिट करने के लिए उन्हें बहुत जल्दी बड़ा होना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘मिस वर्ल्ड के दौरान दबाव इतना ज्यादा था कि आप गलती नहीं कर सकते थे।’

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।