पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के वीडियो पर सिलेब्स ने लिए मजे- मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों?

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के मेलोडी वाले वीडियो पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मजेदार रिएक्शंस दिख रहे हैं। उनके वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा सहित कई लोगों ने लाइक्स और कमेंट्स किए हैं।

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के वीडियो पर सिलेब्स ने लिए मजे- मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्राइम मिनिस्टर जॉर्जिया मिलोनी के वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। इंस्टाग्राम वीडियो को 3 घंटे में 4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख डाला है। इस पर लाइक्स-कमेंट्स की भी बाढ़ आ गई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सिलेब्स भी वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। भूमि पेडनेकर, अलीशा चिनॉय, शेव्ता तिवारी, अदनान सामी जैसे कई सिलेब्स ने इस पर कुछ ना कुछ लिखा है। वहीं प्रियंका चोपड़ा, जैक्लिन फर्नांडिस सहित कई लोगों के लाइक्स दिख रहे हैं।

देखें सिलेब्स ने क्या लिखा

प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम के लेटेस्ट वीडियो पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों के कमेंट्स की झड़ी लग गई है। सिंगर अलीशा चिनॉय ने लिखा है, वाह ये क्यूट और चार्मिंग है। श्वेता तिवारी ने लिखा है, हाहाहाह... मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है। भूमि पेडनेकर ने लिखा है, इसी के लिए तो जी रही थी। अदनान सामी ने लाफिंग, हार्ट और टॉपी इमोजी बनाकर लिखा है लव इट। सोनिया अयोध्या ने लिखा है, प्लीज बोल दीजिए कि ये असली है। बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर ने लिखा है, लव लव लव दिस सो मच।

पीएम ने दिया गिफ्ट

पीएम नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर हैं। उनका आखिरी पड़ाव इटली था। रोम से उनका एक ऐसा वीडियो आया जिसने इंटरनेट पर करोड़ों लोगों का ध्यान खींचा। इस वीडियो में पीएम ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी दी है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी को मिलाकर कई मीम्स बनते रहते हैं। इनमें लोग दोनों का नाम मिलाकर 'मेलोडी' लिखते हैं। मेलोडी हैशटैग भी बहुत चलता है।

चौंके सोशल मीडिया यूजर्स

अब पीएम मोदी और मेलोडी ने जो वीडियो डाला उस पर मीमर्स खुड ट्रोल्ड फील कर रहे हैं। एक ने लिखा है, मैं मीम बनाना छोड़ दूं? ट्रोल्स ऑफिशियल ने लिखा है, जब तक परमानेंट ना हो खुलासा ना करें। कुछ लोग ये भी लिख रहे हैं, बार-बार लग रहा है कि एआई तो नहीं है? लखनऊ मीम्स ने लिखा है, बात ऊपर तक पहुंच गई है। एक ने कमेंट किया है, अंदर-बाहर इतनी टेंशन के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी अभी भी पॉजिटिविटी मैनेज कर रहे हैं। एक ने लिखा है, बस यही छोटी-छोटी खुशियां चाहिए हमें।

क्या है वीडियो में

मेलोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके कैप्शन लिखा है, गिफ्ट के लिए शुक्रिया। वीडियो में वह बोलती हैं, प्राइम मिनिस्टर मोदी गिफ्ट के रूप में बहुत ही अच्छी टॉफी लाए हैं। दोनों साथ में टॉफी का पैकेट दिखाकर बोलते हैं, मेलोडी और जोर से हंसने लगते हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।