सलमान खान को कैसे हैंडल करते हैं प्रियदर्शन? कहा- आप उनसे जो भी कहोगे, वो उसका उलटा करेंगे
प्रियदर्शन ने कहा कि उनकी साइकोलॉजी की पढ़ाई उन्हें अलग-अलग और जटिल स्वभाव के एक्टर्स के साथ तालमेल बैठाने में काफी मदद करती है।

लीजेंडरी डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक स्टार्स के साथ काम किया है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने का अपना अनुभव बताया। प्रियदर्शन ने कहा कि सलमान खान के साथ काम करना किसी चुनौती से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि सलमान जैसे बड़े सितारों को 'डिप्लोमैटिक एरोगेंस' के साथ हैंडल करना पड़ता है। प्रियदर्शन ने कहा कि अगर आप सलमान को सीधे तौर पर कुछ करने के लिए कहेंगे, तो वह ठीक उसका उलटा करेंगे। उनका मानना है कि ऐसे कलाकारों से काम करवाने के लिए यह जरूरी है कि वे आपको एक इंसान के तौर पर पसंद करें।
सलमान-गोविंदा के साथ काम करना अचीवमेंट
इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत बंगला' के लिए सुर्खियों में बने हुए प्रियदर्शन ने मजाकिया लहजे में कहा कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक सलमान खान और गोविंदा जैसे स्टार्स को सेट पर वक्त से बुलाना रहा है। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने अपनी फिल्म 'क्योंकि' की शूटिंग के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि रोमानिया में शूटिंग के दौरान सलमान उनके प्रति बहुत ही स्वीट और पोलाइट थे। प्रियदर्शन ने एक हालिया मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि सलमान ने उनसे मजाक में कहा, 'गुरू, अगली बार जब हम साथ काम करेंगे, तो मैं रात 10 बजे के बजाय रात 1 बजे आऊंगा।'
सलमान खान ने प्रियदर्शन से किया था यह मजाक
प्रियदर्शन ने कहा कि उनकी साइकोलॉजी की पढ़ाई उन्हें अलग-अलग और जटिल स्वभाव के एक्टर्स के साथ तालमेल बैठाने में काफी मदद करती है। बात जब एक्टर्स के साथ काम करने की आती है तो अक्षय खन्ना को भी एक मुश्किल एक्टर माना जाता है, लेकिन प्रियदर्शन ने उनके साथ बिना किसी परेशानी के 7-8 फिल्में की हैं। उन्होंने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद टैलेंटेड हैं और उन्होंने 'हंगामा' जैसी फिल्मों में बिल्कुल अलग-अलग तरह के किरदार बखूबी निभाए हैं।
अमिताभ ने एक्टर्स के बारे में कही थी यह गहरी बात
इसी बातचीत के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ पुरानी याद का जिक्र करते हुए कहा कि बिग बी ने एक बार उनसे कहा था कि 'एक्टर्स भिखारी होते हैं, वो चुनाव नहीं कर सकते।' इस नजरिए के साथ प्रियदर्शन हमेशा अपने एक्टर्स को बेहतरीन काम देने की कोशिश करते हैं और उनके हुनर का पूरा इस्तेमाल करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियदर्शन इन दिनों अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


