इस सुपरहिट फिल्म के लिए प्रियदर्शन ने दी थी गोविंदा को चेतावनी, कहा था- 'मैंने तुम्हारे बारे में कुछ सुना है'
चार दशकों तक फैले अपने फिल्म मेकिंग करियर में, उन्होंने एक दो नहीं बल्कि कई दर्जन सदाबहार और मजेदार फिल्में दी हैं। इन फिल्मों को आज भी लोग जितनी बार देखते हैं, लोटपोट हो जाते हैं। ऐसे में अब प्रियदर्शन अपने एक हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आए हैं।

भारतीय सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में प्रियदर्शन ने कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में बनाई हैं। चार दशकों तक फैले अपने फिल्म मेकिंग करियर में, उन्होंने एक दो नहीं बल्कि कई दर्जन सदाबहार और मजेदार फिल्में दी हैं। इन फिल्मों को आज भी लोग जितनी बार देखते हैं, लोटपोट हो जाते हैं। ऐसे में अब प्रियदर्शन अपने एक हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आए हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म 'भागम भाग' की शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने गोविंदा को चेतावनी दी थी। आइस जानते हैं क्या था पूरा मामला?
गोविंदा को दी चेतावनी
प्रियदर्शन ने हाल ही में मिशेबल इंडिया को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया, 'मैंने गोविंदा से कहा कि मैंने तुम्हारे बारे में ये सारी बातें सुनी हैं कि तुम समय पर सेट पर नहीं आते हो। इसलिए अगर तुम समय पर नहीं आ सकते तो प्लीज यह फिल्म मत करो। लेकिन मैं तुम्हें एक बात बताता हूं, हर दिन वह समय पर आता था। मुझे उसके साथ काम करके सच में बहुत मजा आया।'
गोविंदा को इस चीज के लिए किया मना
प्रियदर्शन ने आगे यह भी बताया कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि गोविंदा और सलमान खान को सुबह 5:00 बजे सेट पर लाना और संबंधित फिल्मों को समय पर पूरा करना था। साथ ही प्रियदर्शन ने गोविंदा की सेट पर इम्प्रोवाइज करने की आदत के बारे में भी बात की। एक्टर अक्सर अपनी खुद की लाइनें जोड़ देते थे, जो कभी-कभी फिल्ममेकर के लिए एक चुनौती बन जाती थी। प्रियदर्शन ने बताया, 'गोविंदा अपनी खुद की लाइनें डाल देते थे, इसलिए मैंने उनसे कहा, 'मैं पहले से ही नीरज वोरा (स्क्रीनराइटर) को पैसे दे रहा हूं, मुझे किसी और राइटर की जरूरत नहीं है।'
कई डायरेक्टर्स ने गोविंदा के देर से आने की शिकायत की है
पिछले कुछ सालों में, कई लोगों डायरेक्टर्स ने गोविंदा के बारे में शिकायत की है। बता दें कि मुकुल आनंद की फिल्म 'हम' का हिस्सा रहे विजय पाटकर ने Filmymntra Media को बताया कि डायरेक्टर को तीन दिन तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि गोविंदा सेट पर मौजूद नहीं थे। इनके अलावा,प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने एक घटना का जिक्र किया, जिसमें 75 लोगों को तीन दिन तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि एक्टर आए ही नहीं। हालांकि, ETimes के साथ एक इंटरव्यू में गोविंदा के मैनेजर ने इन दावों को गलत बताया।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


