इब्राहिम अली खान की ट्रोलिंग पर बोले सरजमीन को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन, जब शाहरुख सर तक को…

Jul 22, 2025 09:55 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नादानियां फिल्म के बाद सैफ अली खान और खुशी कपूर की एक्टिंग की जबरदस्त ट्रोलिंग हुई। अब इब्राहिम के साथ दूसरी फिल्म सरजमीन में काम करने वाले साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने उनकी तारीफ की है।

इब्राहिम अली खान की ट्रोलिंग पर बोले सरजमीन को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन, जब शाहरुख सर तक को…

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को उनकी डेब्यू फिल्म नादानियां में एक्टिंग के लिए काफी ट्रोल किया गया। उनकी दूसरी फिल्म सरजमीन का टीजर आया तो हर कोई देखता रह गया। मूवी में इब्राहिम का रोल काफी अच्छा दिख रहा है। लोग इसे देखने का इंतजार भी कर रहे हैं। फिल्म में उनके को-एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने इब्राहिम की पहली फिल्म पर ट्रोलिंग पर बात की है। उनका कहना है कि शाहरुख खान तक को ट्रोल किया जाता है तो इब्राहिम कैसे बच सकते हैं।

पूरी तैयारी से आए हैं इब्राहिम

पृथ्वीराज सुकुमारन ने इब्राहिम की तारीफ की और कहा कि वह पूरी तैयारी के साथ डेब्यू करने वालों में से हैं। सुकुमारन ने कहा कि उन्हें पहले ही दिन से अपने कैरेक्टर का आर्क पता था। पृथ्वीराज ने बताया कि इब्राहिम ने कायोज ईरानी के साथ एक साल काम किया है। उन्होंने भी कहा था कि वह 'वेल ट्रेन्ड' हैं।

सरजमीन है अच्छा डेब्यू

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा कि कायदे से सरजमीन इब्राहिम की डेब्यू फिल्म थी। क्योंकि यह पहली फिल्म है जिसमें उन्होंने एक्टिंग की। सुकुमारन बोले, 'मैं उनसे ये बात बोलता रहा और सैफ सर से भी जब मिला तो कहा कि असल में किसी भी एक्टर के लिए यह बहुत-बहुत इंट्रेस्टिंग डेब्यू है। मुझे ये जानने का इंतजार है कि लोग फिल्म देखकर उनके बारे में क्या सोचते हैं।'

लोग शाहरुख खान को नहीं छोड़ते

इब्राहिम को नादानियां पर मिली ट्रोलिंग पर पृथ्वीराज बोले, 'इब्राहिम इस फिल्म में लाजवाब लगेंगे लेकिन इससे किसी चीज पर रोक नहीं लगने वाली। अगर शाहरुख खान सर की अब तक आलोचना होती है तो इब्राहिम अली की क्यों नहीं हो सकती। जहां से मैं आता हूं, मोहनलाल सर और ममूटी सर की आलोचना होती है। इससे बड़ा और कुछ नहीं हो सकता, ये समझने के लिए कि ये सब कभी खत्म नहीं होगा।'

25 जुलाई को आ रही है सरजमीन

कायोज ईरानी की सरजमीन में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काजोल और इब्राहिम हैं। मूवी ओटीटी रिलीज है। यह 25 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर में इब्राहिम के लुक और एक्टिंग की तारीफ हो रही है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;