'मर्दों को बहुत तकलीफ होती है जब एक्ट्रेसेज...', प्रीति जिंटा का कपिल शर्मा को करारा जवाब
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने उस वक्त कपिल शर्मा की क्लास लगा दी, जब एक अवॉर्ड शो के दौरान वह एक्ट्रेसेज की खिंचाई करने पर तुले हुए थे। करण जौहर की चेतावनी के बावजूद जब वह नहीं रुके, तो प्रीति जिंटा ने मोर्चा संभाला।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने एक इवेंट के दौरान अपने दिल की बात जुबां पर ला दी और बताया कि कैसे इंडस्ट्री में मर्दों को बुरा लगता है जब एक्ट्रेस को उनसे ज्यादा फीस मिलने लगती है। मौका एख अवॉर्ड शो का है, जिसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा और करण जौहर को प्रीति जिंटा, सोनाक्षी सिन्हा, शिल्पा शेट्टी और फराह खान ने स्टेज पर घेर लिया था। कपिल शर्मा ने मस्ती-मजाक में महिलाओं के बर्दाश्त करने की क्षमता पर कमेंट किया था, जिसके जवाब में प्रीति जिंटा ने ऐसी बात कह दी कि कपिल की बोलती बंद हो गई। अब प्रीति जिंटा का यह जवाब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और चर्चा का विषय बन गया है।
बातों-बातों में ज्यादा ही आगे निकल गए कपिल
मस्ती तब शुरू हुई जब करण जौहर को हाथ में झाड़ू थमा दी गई, जिसे देखकर उन्होंने साफ कह दिया कि उन्हें यह पसंद नहीं है। कपिल शर्मा ने मस्ती भरे अंदाज में कहा, 'मर्दों में औरतों के मुकाबले बर्दाश्त करने की ताकत ज्यादा होती है।' कपिल ने कहा कि किसी भी औरत को आंटी कह दो, तो 2 मिनट में उसका चेहरा गुस्से से लाल हो जाता है। करण जौहर ने कपिल को चेतावनी भी दी कि उन्हें लड़कियों से मार पड़ सकती है। लेकिन कपिल अड़े रहे और बातों-बातों में कई कमेंट कर दिए।
प्रीति के जवाब पर कपिल की सिट्टी-पिट्टी गुम
कपिल का चैलेंज स्वीकार करते हुए प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी और फराह खान हाथ में झाड़ू लेकर स्टेज पर आ गईं। उन्हें देखकर कपिल फौरन अपनी बात से पलट गए और घबराकर बोले, 'लड़कियां ही सब जगह राज करती हैं।' लेकिन प्रीति जिंटा ने उन्हें छोड़ने के मूड में नहीं थीं। फिल्म इंडस्ट्री में 2 दशक बिता चुकीं प्रीति ने कपिल से कहा, 'मर्दों को असल में कोई दर्द महसूस नहीं होता। उन्हें दर्द सिर्फ तब होता है जब एक्ट्रेस को उनसे ज्यादा पैसे मिलते हैं। यही असली दिक्कत है।' प्रीति के इस तंजिया जवाब पर जोरदार तालियां बजीं।
सोनाक्षी सिन्हा ने दूर की कपिल की गलतफहमी
प्रीति के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने भी कपिल के इस भ्रम को तोड़ा कि फिल्में सिर्फ हीरो के दम पर चलती हैं। सोनाक्षी, हर्षाली मल्होत्रा को साथ लेकर आईं और कहा, 'कपिल, यह गलतफहमी दूर कर लो। 'बजरंगी भाईजान' बॉक्स ऑफिस पर इसलिए छाई रही क्योंकि बजरंगी के साथ मुन्नी खड़ी थी।' इसके बाद करण जौहर ने हर्षाली को 'बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट' का अवॉर्ड दिया और पूरी ऑडियंस ने इस नन्ही एक्ट्रेस को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


