एक्ट्रेस जो अपनी ही बेटी के प्यार की बनी दुश्मन, प्रेमी पर लगाया किडनैपिंग और रेप का आरोप!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एक्ट्रेस ने पहले तो प्यार किया फिर दबाव में आकर अपने ही पार्टनर पर कई गंभीर आरोप लगाए। नतीजा ये रहा कि उस एक्ट्रेस का करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

Mala Sinha Pratibha Sinha
वो एक्ट्रेस, जो अपन ही बेटी के प्यार की बनीं दुश्मन

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हीरो, हीरोइन, सिंगर्स और डायरेक्टर्स के बीच हम अक्सर अफेयर और लिंकअप की खबरें सुनते हैं। कईयों के बीच प्यार होता है और वो अपने रिश्ते को शादी का नाम देते हैं। वहीं, कई ऐसे नाम भी हैं, जिन्होंने प्यार तो किया लेकिन कभी एक नहीं हो पाए। लेकिन इसमें एक ऐसी एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है, जिसने पहले तो प्यार किया फिर दबाव में आकर अपने ही पार्टनर पर कई गंभीर आरोप लगाए। नतीजा ये रहा कि उस एक्ट्रेस का करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया और इसकी जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी खुद की मां थी। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

इस गाने से मिली प्रतिभा को पहचान

हम बात कर रहे हैं दिग्गज एक्ट्रेस माला सिन्हा और उनकी बेटी प्रतिभा सिन्हा की। माला सिन्हा अपने जमाने में जहां टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थी। वहीं, उनकी बेटी प्रतिभा सिन्हा का करियर काफी बुरा रहा। 90s की शुरुआत में माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत जॉय मुखर्जी के बेटे सुजॉय मुखर्जी के अपोजिट 1992 में आई फिल्म 'महबूब मेरे महबूब' से की थी, लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के गाने 'परदेसी परदेसी जाना नहीं...' से मिली। हालांकि, कुछ सालों बाद ही उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा तक कह दिया था।

माला सिन्हा प्रतिभा सिन्हा

मां ने प्रतिभा को दी थी चेतावनी

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतिभा सिन्हा को अपने करियर के पीक पर म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी से प्यार हो गया था। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करत थे और हमेशा साथ रहना चाहते थे। लेकिन प्रतिभा की मां यानी माला सिन्हा को ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था। ऐसा इसलिए कि एक नदीम पहले से शादीशुदा थे और दूसरा वो अलग धर्म के थे। ऐसे में माला सिन्हा ने अपनी बेटी को समझाया कि वो अपने करियर पर ध्यान न कि प्यार के चक्कर में पड़े। मां की ये बात प्रतिभा ने नहीं मानी और वो छुपकर नदीम से मिलती थी।

पत्नी को तलाक देने के लिए तैयार थे नदीम

बात यहां तक पहुंच गई थी कि नदीम, प्रतिभा के प्यार में ऐसे पागल थे कि वो अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए भी तैयार थे। ऐसे में माला सिन्हा ने अपनी बेटी को नदीम से दूर रखने की हर संभव कोशिश की, लेकिन जब प्रतिभा नहीं मानी तो उन्होंने अपनी बेटी को चेन्नई भेज दिया।

म्यूजिक डायरेक्टर नदीम

नदीम पर लगाया किडनैपिंग और रेप का आरोप

इसके बाद प्रतिभा सिन्हा और नदीम के प्यान ने एक ऐसा मोड़ लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। माला सिन्हा ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान प्रतिभा पूरी तरह से बदल गईं। पहले तो उन्होंने नदीम से प्यार न होने की बात कही। दूसरी प्रतिभा ने नदीम पर किडनैपिंग और रेप का आरोप लगाया। इसके बाद नदीम ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि मां और बेटी ने मिलकर उनके साथ गेम खेला है। वो उनके नाम का इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी पाना चाहती थीं। इसके बाद प्रतिभा इंडस्ट्री से पूरी तरह से गायब हो गई थीं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडएक्ट्रेस जो अपनी ही बेटी के प्यार की बनी दुश्मन, प्रेमी पर लगाया थे संगीन आरोप