प्रतीक ने बताया क्यों प्रिया संग शादी के लिए चुना वैलेंटाइन डे का खास दिन, कहा- 'हम अपने दोस्तों को कभी नहीं...'

Feb 14, 2026 09:38 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कपल ने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ यह खुशखबरी शेयर थी। वहीं, अब प्रतीक ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने प्रिया संग अपनी शादी के लिए 14 फरवरी का ही दिन क्यों चुना।

प्रतीक ने बताया क्यों प्रिया संग शादी के लिए चुना वैलेंटाइन डे का खास दिन, कहा- 'हम अपने दोस्तों को कभी नहीं...'

बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे एक्टर प्रतीक स्मिता पाटिल बीते काफी वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रतीक ने पिछले साल प्रिया बनर्जी से शादी की। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया, इसके बाद शादी का फैसला लिया। कपल ने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ यह खुशखबरी शेयर थी। वहीं, अब प्रतीक ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने प्रिया संग अपनी शादी के लिए 14 फरवरी का ही दिन क्यों चुना।

इस वजह से Valentine's Day पर की शादी

प्रतीक और प्रिया ने हाल ही में जूम को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान प्रिया ने बताया कि कैसे प्रतीक शुरू में दोस्त जैसे थे, लेकिन अब, वह उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त, अपना इकलौता BFF मानती हैं। कपल ने यह भी बताया कि उन्होंने Valentine's Day पर शादी करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वे पहले एक-दूसरे के दोस्त हैं और वे इसे कभी नहीं भूलना चाहते थे।

तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो

प्रिया ने कहा, "हमने उसके लिए Valentine's Day पर शादी करने का मेन कारण यह था कि हम अपने दोस्तों को कभी नहीं भूलेंगे। तुम सच में मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो, और वह कहता है, तुम हो, तुम हो। और फिर कभी-कभी हम कहते हैं, यार, तुम ही मेरे अकेले सबसे अच्छे दोस्त हो, अभी जिंदगी में, मेरा कोई नहीं है।"

प्रिया से पहले सान्या से की थी शादी

बता दें कि प्रतीक ने पिछले साल वैलेंटाइन डे पर इंस्टाग्राम पर प्रिया के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। प्रतीक की शादी प्रिया से पहले सान्या सागर से हुई थी, लेकिन खबर है कि 23 जनवरी, 2019 को शादी के बाद लॉकडाउन के दौरान उनके रास्ते अलग हो गए।

प्रोफेशनल फ्रंट

प्रोफेशनल फ्रंट पर, प्रतीक हाल ही में सयानी गुप्ता के साथ ख्वाबों का झमेला में दिखे थे। फिल्म में प्रतीक जुबिन के रोल में हैं, जो एक फाइनेंस एक्सपर्ट है और हर चीज को लेकर कैलकुलेटिव है, और सयानी रूबी के रोल में हैं, जो एक जोशीली इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर है और कुछ ट्रिक्स जानती है। इसे दानिश असलम ने डायरेक्ट किया है।

इस वजह से बदला नाम

वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रतीक ने अपनी दिवंगत मां और दिग्गज एक्ट्रेस स्मिता पाटिल को श्रद्धांजलि देते हुए, अपना नाम ऑफिशियली बदलकर प्रतीक स्मिता पाटिल रखकर फैंस को सरप्राइज दिया। प्रतीक, स्मिता और राज बब्बर के बेटे हैं। प्रतीक को जन्म देने के कुछ दिनों बाद ही उनकी मां का निधन हो गया था।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;