'सवाल पूछो तो नक्सली...': पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर प्रकाश राज का तीखा हमला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साउथ एक्टर प्रकाश राज हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। राजनीतिक मुद्दों पर भी वो खुलकर अपनी बात रखते हैं।

Prakash raj and pm narendra modi
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले कमेंट पर फूटा प्रकाश राज का गुस्सा

साउथ एक्टर प्रकाश राज ने बॉलीवुड की फिल्मों में अभी एक्टिंग का दम दिखाया है। वो साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के दर्शकों के दिलों पर भी राज करते हैं। दिग्गज एक्टर प्रकाश राज ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। प्रकाश अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। प्रकाश फिल्म इंडस्ट्री से लेकर सत्ता के नीतियों के खिलाफ बोलने में जरा भी परहेज नहीं करते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से प्रकाश राज का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रकाश किसी न किसी मुद्दे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और सरकार पर कई बार तंज कसते रहते हैं। उन्होंने पीएम की 'दिमागी नक्सल' वाली टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है। आइए देखते हैं प्रकाश राज ने अपने X पर शेयर किए गए वीडियो पर में क्या कहा।

फिर चर्चा में प्रकाश राज

प्रकाश राज ने 16 अगस्त की शाम को अपने X अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में 61 वर्षीय एक्टर पीएम मोदी को निशाने पर लेते और उन्हें चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में प्रकाश कहते हैं, 'प्यारे दोस्तों, साथियों। कल, स्वतंत्रता दिवस पर, हमने दो लोगों को काम करते देखा। एक 'सुप्रीम लीडर' थे, मोदी का जिक्र करते हुए, और दूसरे कॉकरोच या 'दिमागी (विचारधारा वाले) नक्सली' थे।'

मोदी के भाषण की तुलना कॉकरोच जनता पार्टी के वॉलंटियर्स से की

राज के मुताबिक, 'मोदी ने आखिरकार मान लिया कि जो लोग सरकार से सवाल पूछते हैं और असहमति दिखाते हैं, वे किसी न किसी रूप में नक्सली हैं। एक्टर ने कहा, 'इतने सालों तक उन्हें अर्बन नक्सल, देश-विरोधी, कीड़ा, कॉकरोच कहने के बाद, अब उन्होंने हमें एक टाइटल दिया है, नामकरण किया है: दिमागी नक्सल।' उन्होंने मोदी के भाषण की तुलना कॉकरोच जनता पार्टी के वॉलंटियर्स से की, जो सरकारी स्कूलों में जाकर और उनके इंफ्रास्ट्रक्चर की हालत बताकर 'स्कूल ठीक करो' पहल में हिस्सा ले रहे हैं।

लोगों को दिखाया स्कूल का ऐसा आईना

प्रकाश राज ने आगे कहा, 'दूसरी तरफ, तथाकथित आरोपी दिमागी नक्सली या कॉकरोच, गांव के सरकारी स्कूलों में जाकर टॉयलेट, क्लासरूम, उन जगहों की दुर्दशा दिखाने में व्यस्त थे जहां कोई टीचर नहीं थे और कोई सड़क नहीं थी और सरकारी स्कूलों में हमारे बच्चे कैसे परेशान हैं।'

एक्टर ने दिया दिमागी बनने का सुझाव

प्रकाश राज ने कहा कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दो पक्षों के दो स्पेक्ट्रम को काम करते देखने के बाद अब जनता को यह तय करना है कि किसे सपोर्ट करना है। उन्होंने कहा, 'मेरा सुझाव: दिमागी बनो, बेवकूफ नहीं, अंधभक्त नहीं। सवाल करो, गुलामी नहीं।' प्रकाश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।