दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ को मेट्रो में ले जाते हैं नाना प्रकाश पादुकोण, एक्टर्स ऐसे कर रहे हैं परवरिश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण ने बताया कि नातिन दुआ के जन्म के बाद से उनकी दुनिया बदल गई है। वो अक्सर अपनी नातिन को लेकर मेट्रो में घूमने जाते हैं। ऑटो रिक्शा की सवारी करवाते हैं।

prakash padukone on dua

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेटी दुआ अपने दोनों तरफ के ग्रैंड पेरेंट्स के साथ समय बिताती है। नातिन दुआ के बारे में दीपिका के पिता और बैडमिंटन प्लेयर रहे प्रकाश पादुकोण ने बात की है। हाल में उन्होंने बताया कि जब भी दुआ उनके पास बेंगलुरु आती है तो वो उसे मेट्रो, ऑटो की सेर करवाने ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि दुआ एक मिलनसार बच्ची है जो हर किसी को देखकर बात करती है। प्रकाश पादुकोण नातिन दुआ के आने से बदल गए हैं। उन्हें पहले कभी एहसास नहीं था कि ये कैसी फीलिंग होती है। लेकिन अब वो दुआ के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

दीपिका रखती हैं दुआ का ख्याल

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में प्रकाश पादुकोण ने बताया कि दुआ की देखभाल में रणवीर और दीपिका हैंड्स ऑन पेरेंट्स हैं। लेकिन दीपिका बच्ची के लिए ज्यादा करती है, रणवीर भी बहुत करते हैं जब वो शूटिंग नहीं कर रहे होते हैं। और दोनों परिवार भी बच्चे की देखभाल के लिए मौजूद है। आगे प्रकाश पादुकोण ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो नाना बनने के बाद इतना बदल जाएंगे।

बेटी दुआ के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

मेट्रो में सफर करती है दुआ

उन्होंने कहा वो हमेशा सोचते थे कि ग्रैंडपेरेंट्स अपने पोता-पोतियों को लेकर इतने फिक्रमंद क्यों होते हैं। लेकिन दुआ के जन्म के बाद उन्हें ये समझ आया की ग्रैंडपेरेंट्स ऐसे क्यों होते थे। प्रकाश पादुकोण ने बताया कि जब भी दुआ बेंगलुरु आती है तो वो और उनकी पत्नी उजाला उसे सब कुछ एक्सपीरियंस करवाने की कोशिश करते हैं। वो दुआ को मेट्रो में सफर करवाने ले जाते हैं, ऑटो राइड करते हैं, शाम में लोकल पार्क में घुमाने ले जाते हैं।

फ्रेंडली है दुआ

प्रकाश पादुकोण ने नातिन दुआ के बारे में कहा कि उसे पेडल बहुत पसंद है। वो अक्सर पास के पेडल ग्राउंड लेकर जाते हैं जो उनके घर के पास है। वो कैंप स्टेशन के पास रुकते हैं क्योंकि उसे ट्रेन देखना पसंद है। वो बहुत ही फ्रेंडली है तो उसे लोगों से मिलना पसंद है। वो हर किसी को हेलो बोलती रहती है। वो बचपन से ट्रेवल कर रही है और इस वजह से उसकी ग्रोथ में मदद मिल रही है। वो बहुत जल्दी बड़ी हो रही है और अभी बहुत ही इंटरेस्टिंग उम्र में है।

दोबारा पेरेंट्स बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले अनाउंसमेंट की थी कि वो दूसरे बच्चे के भी पेरेंट्स बनने वाले है। दीपिका ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी जिसमें बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट का रिजल्ट लेकर नजर आ रही थी। दीपिका जल्द अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। घर में एक बार फिर से नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडदीपिका-रणवीर की बेटी दुआ को मेट्रो में ले जाते हैं नाना प्रकाश पादुकोण