
मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है, किसी मर्द के सामने कैसे… जब ऐश्वर्या राय को इस ऐड शूट में हुई थी दिक्कत
प्रह्लाद कक्कड़ ने ऐश्वर्या राय के साथ सॉफ्ट ड्रिंक का पहला ऐड शूट याद किया है। उन्होंने बताया कि ऐश तब एकदम मासूम थीं। उनसे तब ऐड नहीं हो रहा था और उन्होंने बताया था कि उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं रहा तो एक्सप्रेशंस देने में दिक्कत आ रही है।
प्रह्लाद कक्कड़ ने जब सॉफ्ट ड्रिंक के ऐड के लिए ऐश्वर्या को चुना तो वह एकदम रॉ थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आमिर और ऐश्वर्या को चुनने की वजह क्या थ। साथ ही बताया कि ऐश्वर्या जब ऐड कर रही थीं तो उनके सामने क्या दुविधा आई थी। ऐश्वर्या को लग रहा था कि वह आमिर के सामने उस तरह से ऐक्ट नहीं कर पाएंगी क्योंकि उनका कभी कोई बॉयफ्रेंड नहीं रहा था। हालांकि ऐश्वर्या की 4 सेकंड की मौजूदगी भी लोगों के दिलों पर छा गई थी।
आमिर थे ऐड के लिए परफेक्ट
बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया कि पेप्सी के लिए उन्होंने आमिर, महिमा और ऐश्वर्या की कास्टिंग कैसे हुई थी। प्रह्लाद बोले, 'मैंने तीनों को सिलेक्ट किया था, महिमा को छोड़ककर। उन्हें एजेंसी ने सिलेक्ट किया था। मैंने आमिर खान की फिल्म कयामत से कयामत तक देखी थी। वह ऐड के लिए परफेक्ट थे। उनका पहले से ही एक किरदार था- साफ-सुथरा, अच्छे लड़के की इमेज, दर्शकों ने उन्हें उस इमेज में ही स्वीकार लिया था। 30-60 सेकंड्स के ऐड में आप स्क्रैच से एक किरदार को स्थापित नहीं कर सकते। आमिर के साथ उनका एक बना-बनाया पर्सोना था।' प्रह्लाद को आमिर और शाहरुख में से किसी एक को चुनना था लेकिन उन्हें आमिर ज्यादा ठीक लगे।
...और ऐश्वर्या बन गईं पेप्सी गर्ल
पेप्सी के उस ऐड में ऐश्वर्या को 4 सेकंड के लिए दिखना था। प्रह्लाद बोले, 'उनका कोई एक्टिंग का बैकग्राउंड नहीं था, ना ही एक्सपीरियंस था। उन्होंने सबको चौंका दिया और रातोंरात पेप्सी गर्ल बन गईं।'
ऐश्वर्या पर करना पड़ा काम
प्रह्लाद बोलते हैं, 'मुझे उन पर काम करना पड़ा था, वह एकदम कच्ची थीं। इससे पहले उन्होंने कुछ नहीं किया था।' प्रह्लाद से पूछा गया कि क्या न्यूकमर के साथ काम करना फ्रस्ट्रेटिंग होता है, वह बोले, 'एक डायरेक्टर के तौर पर आप फ्रस्ट्रेट नहीं हो सकते। ये आपका काम है।'
ऐश्वर्या में थी मासूमियत
ऐश्वर्या के परफॉर्मेंस पर उन्होंने बताया, 'क्योंकि वह रॉ थीं तो उनके पास वो मासूमियत थी। वह फ्रेम में आती हैं और उत्तेजक मुद्रा में खड़े होकर बोलती हैं, 'हाय आई एम संजू, एक और पेप्सी है?' उनकी बॉडी लैंग्वैज ऐसी होती है जिसे देखकर आमिर खान ना नहीं बोल पाएं, और ये बनावटी नहीं था, बस हो गया था।'
ऐश्वर्या ने बताई दुविधा
प्रह्लाद कक्कड़ ने बताया कि ऐश्वर्या को खोजने में उनको 4 महीने लग गए थे। वह बोले, 'जैसे ही वह मिल गईं,मुझे उन पर काम करना था। मुझे 18 टेक लगे थे।' ऐश्वर्या पहली बार ऐसे कैमरा फेस कर रही थीं तो उनमें थोड़ी झिझक थी। प्रह्लाद बताते हैं, 'शूट के बीच में वह मेरी तरफ मुड़ीं और बोलीं,'मैं नहीं कर सकती,ये नहीं हो पाएगा।' मै उन्हें किनारे ले गया और एक सिचुएशन के हिसाब से सोचने के लिए बोला। वह बोलीं, 'मैं नहीं कर पाऊंगी क्योंकि मेरा अनुभव नहीं है। मेरा पहले कभी बॉयफ्रेंड नहीं रहा। मैं एक मर्द के सामने जाकर कैसे एक महिला की तरह ऐटिट्यूड दिखाऊ।''
4 सेकंड्स में छा गईं ऐश्वर्या
प्रह्लाद बताते हैं कि वह चाहते थे कि उन 4 सेकंड्स में ही लोग ऐश्वर्या को देखकर कहें, वाह। साथ ही उनको ऐसा दिखना था कि आमिर का कैरेक्टर कहे, 'मुझे पता है कि दुकान बंद है लेकिन मैं कुछ करता हूं।' ऐश्वर्या ने लोगों का ध्यान खींचा और आज भी टॉप स्टार हैं।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




