Prahaar Review: जानिए कैसी है राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’, आतंकी अजमल कसाब को ऐसे मिली थी फांसी

लाइव हिन्दुस्तान
share

राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम' आज थिएटर में रिलीज हो चुकी है। अगर आप भी ये फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जानिए कैसी है ये फिल्म। 

Prahaar the untold story of ujjwal nikam review
राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार का रिव्यू

26 नवंबर साल 2008 में मुंबई के ताज होटल पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश की हिलाकर रख दिया था। अब इसी हमले पर बनी फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम' थिएटर में रिलीज हो गई है। एक्टर राजकुमार राव ने वकील उज्जवल निकम का किरदार निभाया है और उन्हीं की कहानी के जरिए ये फिल्म ऑडियंस तक पहुंचाई गई है। फिल्म में 26/11 के आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलवाने की कहानी को बारीकी से दिखाया गया है। उस दौरान कोर्टरूम के हालात क्या थे और कैसे कसाब को फांसी तक पहुंचाया गया ये सब दिखाया गया। अगर आप भी फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो ये रिव्यू जरूर पढ़े।

फीका है पहला भाग

26/11 आतंकी हमले पर कई फिल्में और सीरीज बनाई गई। इन सभी में आतंकी हमले को हाईलाइट किया गया है। लेकिन फिल्म प्रहार इस केस के वकील उज्जवल निकम के नजरिए से कहानी कहती है। ये एक कोर्टरूम ड्रामा है जिसमें उज्जवल निकम, कसाब के खिलाफ सारे सबूत पेश करते हुए उसे सजा दिलाने की कोशिश करते हैं। फिल्म की शुरुआत धीमी और थोड़ी फीकी लगती है। शुरुआत में कसाब को बचाए जाने की दलीलें पेश की जाती हैं। एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में 26/11 के गवाहों को पेश किया जाता है। पहला भाग छाप छोड़ने में कामयाब नहीं होता।

राजकुमार राव की फिल्म प्रहार का ट्रेलर रिलीज

कसाब का बयान रोंगटे खड़े कर देने वाला है

इसी पहले भाग में उज्जवल निकम के परिवार के साथ रिश्ते पर भी फोकस किया जाता है। दिखाया जाता है कि कैसे देश का वकील अपने बीवी और बेटे से दूर होता जा रहा है। कहानी का दूसरा भाग प्रभावी है। वकील का पाकिस्तानी दौरान, कोर्टरूम से बाहर कैसे देश के सबसे बड़े केस पर काम किया गया ये दिखाया जगाया है। आतंकी कसाब कैसे बार-बार अपना बयान बदलने के बाद अंत में टूट जाता है। कसाब के किरदार का बयान रोंगटे खड़े कर देने वाला होता है। यही सीन फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट है।

एक्टर्स की परफॉरमेंस

इस फिल्म में उज्जवल निकम के किरदार में राजकुमार राव ने कमाल किया है। उनकी परफॉरमेंस शानदार है। लेकिन पाकिस्तानी वकील के किरदार में जयदीप अहलावत छाप छोड़ते हैं। उन्हें थोड़े ही सीन में दिखाया गया है लेकिन जितनी बार वो स्क्रीन पर आते हैं अपना असर जरूर छोड़ते हैं। वामिका गब्बी का किरदार सिर्फ एक्टर की पत्नी के रूप में है जो खास कमाल नहीं करता। आशीष विद्यार्थी एक जज की भूमिका में हैं। एक्टर अजिंक्य देव को लंबे समय बाद स्क्रीन पर देखना खास रहा है। फिल्म में आतंकी कसाब का किरदार ललित प्रभाकर ने निभाया है। अंत में उनका एक बयान फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट बन जाता है।

प्रहार को मिली इतनी रेटिंग

फिल्म प्रहार को उज्जवल निकम की बायोपिक है। और उनके केस लड़ने के तरीके को इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म में एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस नहीं है, लेकिन कहानी असरदार है। एक्टर्स ने अपना काम शानदार तरीके से निभाया है। अगर कोई 26/11 आतंकी हमले में कोर्टरूम में पेश की गई दलीलों के बारे में जानना चाहता है तो ये फिल्म उनके लिए ही बनाई गई है। फिल्म 2 घंटे 20 लंबी है और हर सीन में डायरेक्टर अविनाश अरुण की मेहनत नजर आती है। अगर आपको भी कोर्टरूम ड्रामा देखना पसंद है तो ये फिल्म आपके लिए है। हमारी तरफ से फिल्म को 2।5 स्टार्स।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडजानिए कैसी है राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’, आतंकी कसाब को ऐसे मिली थी फांसी