प्रदीप रावत की अंतिम विदाई में पहुंचे आमिर खान, सलमान खान ने शेयर की पुरानी तस्वीर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Ghajini Star Late Rites: प्रदीप रावत ने 4 अगस्त को 74 की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। आज यानी 5 अगस्त को एक्टर का अंतिम संस्कार हुआ। गजनी स्टार को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे।  

Aamir Khan attends last rites of Pradeep Rawat
प्रदीप रावत की अंतिम यात्रा में पहुंचे आमिर खान

इंडियन सिनेमा के स्टार प्रदीप रावत ने 4 अगस्त को आखिरी सांस ली। 74 की उम्र में प्रदीप ने दुनिया को अलविदा कहा। आज यानी 5 अगस्त को एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। गजनी स्टार के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे पहुंचे। आमिर खान भी अपने को-स्टार को आखिरी विदाई देने पहुंचे। दोस्त की अंतिम विदाई में आमिर खान की आंखें नम दिखाई पड़ीं।

प्रदीप रावत के अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर खान

Instant Bollywood ने आमिर खान की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आमिर खान के चेहरे पर दोस्त के जाने की उदासी साफ नजर आ रही है। आमिर खान की गजनी में प्रदीप रावत ने खूंखार विलेन का किरदार निभाया था। इसके अलावा, प्रदीप रावत आमिर खान की फिल्म लगान में भी नजर आए थे।

सलमान खान ने दिवंगत एक्टर संग शेयर की तस्वीर

सलमान खान ने भी एक्टर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रदीप रावत संग अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- भाई आपके साथ बहुत सारे अच्छे पल बिताए। आपकी आत्मा को शांति मिले।

प्रदीप रावत के साथ सलमान खान ने शेयर की तस्वीर

अंतिम यात्रा में पहुंचीं रुहानिका धवन

प्रदीप रावत को आखिरी विदाई देनें एक्ट्रेस रुहानिका धवन भी पहुंचीं। रुहानिका धवन भी अंतिम यात्रा में काफी उदास नजर आईं। एक्ट्रेस व्हाइट रंग के सलवार सूट में एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। लगान डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

दोस्त की अंतिम विदाई पर भावुक हो गए अखिलेंद्र मिश्रा

सोशल मीडिया पर अखिलेंद्र मिश्रा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अखिलेंद्र ने प्रदीप रावत के साथ लगान फिल्म में काम किया था। एक वीडियो में अखिलेंद्र उस वैन के सामने खड़े दिखे जिसमें प्रदीप के पार्थिव शरीर को ले जाना था। अखिलेंद्र मिश्रा एक टक प्रदीप रावत की तस्वीर को देखते नजर आए। अपने दोस्त के खोने का गम अखिलेंद्र के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था।

प्रदीप रावत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे रजा मुराद, बताया किस चीज का अफसोस

एक्टर रजा मुराद भी प्रदीप रावत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने एक्टर के बारे में वहां मौजूद मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत में प्रदीप कहते हैं- वो बहुत कम बोलते थे, मुस्कुराते रहते थे। गजनी की खास बात ये थी कि गजनी में एक विलेन के नाम पर फिल्म का नाम रखा गया। अफसोस की बात ये है कि जितनी उन्होंने हिंदी फिल्में कीं, तो जो मकाम उन्हें हिंदी फिल्मों में मिलना चाहिए था वो नहीं मिला। वो मकाम उन्हें तेलुगु फिल्मों में मिला।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।