Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPrabhas Tripti Dimri Spirit Releasing Next Year March 5 2027 Here is what we know
स्पिरिट की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब दस्तक देगी प्रभास-तृप्ति की फिल्म

स्पिरिट की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब दस्तक देगी प्रभास-तृप्ति की फिल्म

संक्षेप:

प्रभास और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट इस वक्त की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। फैंस को इस फिल्म का इंतजार अगले साल तक करना होगा। 

Jan 16, 2026 09:34 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

द राजा साब एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट इस वक्त सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फैंस के इस इंतजार के बीच फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर लिया गया है। फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद प्रभास ने अपने फैंस को दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कब रिलीज हो रही प्रभास-तृप्ति की स्पिरिट?

प्रभास ने फिल्म का एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि स्पिरिट दुनियाभर में 5 मार्च, 2027 को रिलीज होगी। स्पिरिट को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। संदीप वांगा का प्रभास के साथ पहला प्रोजेक्ट होगा।

तृप्ति के साथ संदीप वांगा का दूसरा प्रोजेक्ट

वहीं, तृप्ति डिमरी की बात करें तो संदीप का ये तृप्ति के साथ दूसरा प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले तृप्ति संदीप के साथ साल 2023 में आई फिल्म एनिमल में काम कर चुकी हैं। एनिमल में तृप्ति ने एक जासूस का रोल निभाया था। तृप्ति का किरदार रणबीर कपूर के किरदार की जासूसी करता है, लेकिन फर उसे रणबीर से प्यार हो जाता है और वो खुद रणबीर को अपना सच बता देती हैं।

ये भी पढ़ें:स्पिरिट का फर्स्ट लुक रिलीज, प्रभास का दिखा तृप्ति के साथ अतरंग अवतार

दीपिका की जगह तृप्ति को मिला रोल

बता दें, प्रभास की इस फिल्म में तृप्ति डिमरी की जगह दीपिका पादुकोण नजर आनेवाली थीं। हालांकि, दीपिका और संदीप वांगा के बीच शूटिंग के शिफ्ट टाइमिंग्स और फीस को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद संदीप ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका का कहना था कि वो सिर्फ 8 घंटे की ही शिफ्ट करेंगी। दीपिका की इस डिमांड के बाद इंडस्ट्री में एक्टर्स की शिफ्ट टाइमिंग को लेकर चर्चा होने लगी थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।