प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग रुकी, कार हादसे में 1 क्रू मेंबर की हुई मौत और 5 घायल
प्रभास की फिल्म फौजी से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। इस खबर को सुनकर एक्टर के फैंस भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, फिल्म के एक क्रू मेंबर की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई।

प्रभास की फिल्म फौजी पर एक बड़ा संकट आ गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद के पास हुए एक सड़क हादसे के बाद बड़े बजट की फिल्म फौजी का प्रोडक्शन कुछ समय लिए स्थगित कर दिया गया है। इस क्रैश में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई है और 5 लोग घायल है। यह हादसा तब हुआ जब टीम रामोजी फिल्म सिटी में ट्रैवल कर रही थी शूट के लिए।
क्या हुआ
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा हैदराबाद के पास के एरिया में हुआ जहां से कई बड़े स्टूडियो के लिए ट्रैवल किया जाता है। गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल हो गई थी और डिवाइडर से जाकर टकरा गई।
1 की मौत और 5 घायल
एक इंसान की तो मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं 5 को काफी चोट लगी है। हादसे के तुरंत बाद लोकल अथॉरिटीज और इमरजेंसी सर्विस पहुंच गई थी जिसके बाद सबको जल्द अस्पताल ले जाया गया। वैसे तो यह खबर काफी वायरल हो रही है, लेकिन अभी तक मैतरी मूवी मेकर्स का इस पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आया है। हालांकि वे पीड़ित परिवार वालों के साथ कनेक्टेड हैं।
फिल्म की शूटिंग होने वाली थी पूरी
बता दें कि इस हादसे से पहले फौजी फिल्म पूरी होने के करीब थी। मैतरी मूवी मेकर्स के सीईओ ने कुछ दिनों पहले बताया था कि फिल्म का 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। जो बचा हुआ पोर्शन है वो काफी क्रिटिकल है और कुछ प्रभास के एक्शन सीक्वेंस होंगे।
सेट से फोटोज और वीडियोज हुई थीं लीक
कुछ दिनों पहले सेट से कुछ फोटोज लीक हुई थीं जिसके बाद मेकर्स ने पब्लिक वॉर्निंग दे दी थी कि उन फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म को इसी साल अक्टूबर में रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा था। अगर शेड्यूल सब सही रहा तो राजा साब के बाद प्रभास की यह इस साल की दूसरी बड़ी फिल्म होगी।
फौजी के बारे में जानें
फौजी की फिल्म की बात करें तो इस फिल्म मैतरी मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं हनु राघवपुडी इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी लीड रोल में थीं। इसके साथ मूवी में मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी हैं।
बता दें कि फौजी के अलावा प्रभास की फिल्म स्पिरिट भी आएगी। इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं और मूवी को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले इस मूवी में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं। लेकिन 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड पर जब डिस्कशन हुआ और संदीप इस बात से नहीं मानें तो दीपिका ने फिल्म को छोड़ दिया।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


