प्रभास की फिल्म 'फौजी' के मेकर्स ने दी चेतावनी, ट्रेलर की रिलीज से पहले किया यह अहम पोस्ट!

Apr 05, 2026 08:00 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म फौजी को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है, लेकिन इससे पहले कि इसका ट्रेलर रिलीज किया जाए। मेकर्स ने इसके बारे में एक खास चेतावनी जारी कर दी है।

प्रभास की फिल्म 'फौजी' के मेकर्स ने दी चेतावनी, ट्रेलर की रिलीज से पहले किया यह अहम पोस्ट!

साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फौजी' को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं। मेकर्स ने फौरन ही इस घटना को लेकर फिक्र और साथ ही एक चेतावनी भी जाहिर की। शनिवार को फिल्म के ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक बयान जारी किया गया। मेकर्स ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जो भी फिल्म के सेट की तस्वीरें या कोई भी सीक्रेट कॉन्टेंट शेयर करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेकर्स ने पब्लिक से भी अपील की है कि वे ऐसे किसी भी लीक कंटेंट को बढ़ावा न दें और उसे रिपोर्ट करें।

मेकर्स ने ऑडियंस को टीजर से पहले दी चेतावनी

मेकर्स ने कहा है कि इस तरह की चीजें फिल्म देखने का अनुभव खराब करती हैं। मेकर्स की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, 'ये लीक्स उस एक्सपीरियंस को प्रभावित करते हैं जिसे हम बहुत मेहनत से तैयार कर रहे हैं। बड़े पर्दे पर जो आने वाला है, वह कहीं ज्यादा ग्रैंड होगा।' फिल्म के डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि पूरी टीम ने 'फौजी' को खास बनाने के लिए अपना दिल-जान लगाया है, इसलिए लोग इस जादू को लीक्स के जरिए खराब न करें। उन्होंने दर्शकों से विनती की है कि फिल्म का असली मजा सिनेमाघरों में एक साथ लें।

फिल्म की स्टार कास्ट और कब होगी रिलीज?

'फौजी' में प्रभास के साथ एक्ट्रेस इमानवी फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की स्टारकास्ट काफी दमदार है, जिसमें लीजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी अहम रोल निभा रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन खबरों के मुताबिक यह फिल्म इसी साल दशहरे के मौके पर रिलीज हो सकती है। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म से जुड़ी हर चीज एक सरप्राइज की तरह दर्शकों के सामने आए, इसलिए वो पायरेसी के मुद्दे पर बहुत सख्ती से नियम लागू कर रहे हैं, ताकि शूटिंग के दौरान कोई और जानकारी बाहर न आए।

प्रभास की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास के पास अभी फिल्मों की लंबी कतार है। 'फौजी' के अलावा फैंस को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल का भी बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही वे 'सालार पार्ट 2' और 'स्पिरिट' में भी नजर आएंगे। ये सभी बड़े बजट वाली फिल्में हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' अगले साल मार्च में रिलीज हो सकती है। फिलहाल सभी की निगाहें 'फौजी' पर टिकी हैं और मेकर्स की नजर इस बात पर है कि कहीं अब सेट से कोई भी जानकारी लीक ना हो जाए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।