
The Raja Saab Box Office : प्रभास की हॉरर कॉमेडी ने धुरंधर को छोड़ा पीछे, पिछली फिल्मों से की कम शुरुआत
साउथ सुपरस्टार प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब की पहले दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है। फिल्म ने अपनी पिछली रिलीज हुई फिल्मों से आधे कलेक्शन में बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की है। आने वाले दिनों में फिल्म से अधिक कमाई की उम्मीदें हैं।
बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म द राजा साब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 9 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक से चुकी है। प्रभास को एक्शन के बाद हॉरर कॉमेडी में देखना फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है। अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। द राजा साब ने ने अपने पहले दिन प्रभास की पिछली फिल्म सालार और कल्कि जैसी फिल्मों से कम कमाई की है। ताजा जानकारी के मुताबिक प्रभास स्टारर द राजा साब अपने पहले दिन करीब 45 करोड़ ही कमा पाई है। हालांकि, इस ओपनिंग के साथ फिल्म में धमाका कर रही रणवीर सिंह की धुरंधर की पहले दिन की कमाई को पछाड़ दिया है।
द राजा साब की पहले दिन की कमाई
Sacnilk के मुताबिक प्रभास की फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन सभी भाषाओं में 45 करोड़ तक की कमाई की है। जबकि ये ओपनिंग प्रभास की पिछली फिल्मों से कम है। उसकी बड़ी वजह ये भी मानी जा रही है कि कल्कि और सालार जैसी फिल्मों में भरपूर एक्शन था। लेकिन अब एक्टर को एक हॉरर कॉमेडी में देखना फैंस के लिए नया एक्सपीरियंस है। दूसरा कारण ये भी है कि इस समय धुरंधर जैसी स्पाई-थ्रिलर, एक्शन फिल्मों का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में प्रभास की हॉरर कॉमेडी को खास रिस्पांस नहीं मिल पा रहा है। हालांकि तेलुगू में फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया है। एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का फायदा आगे भी फिल्म को मिलने की उम्मीद है।

प्रभास की पिछली फिल्मों की कमाई
प्रभास की पिछली फिल्मों की ओपनिंग की बात करें तो दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 AD ने 95 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। सालार ने 90 करोड़, आदिपुरुष ने 85 करोड़ के साथ शानदार शुरुआत की थी।
द राजा साब का पहला वीकेंड
द राजा साब एक अनोखी हॉरर फिल्म है जिसे मारुति ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में एक्टर को कॉमेडी करते देखना फैंस के लिए खास है। फिल्म में संजय दत्त अनोखे किरदार में हैं और अपने लुक से इंप्रेस कर रहे हैं। मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, ज़रीना वहाब और बोमन ईरानी जैसे शानदार एक्टर है। हम उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म अपने पहले वीकेंड में शानदार कमाई करे।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




