प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज डेट टली? सलमान खान की 'SCV 63' से होनी थी टक्कर

लाइव हिन्दुस्तान
share

प्रभास और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज डेट टलने की खबर सामने आ रही है। पहले प्रभास, सलमान खान की फिल्म को टक्कर देने वाले थे। अब रिलीज आगे बढ़ सकती है।

Spirit
स्पिरिट

एक्टर प्रभास और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म 'स्पिरिट' पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। फिल्म अगले साल यानी ईद 2027 के मौके पर रिलीज होने वाली थी। ऐसी भी खबरें थीं कि प्रभास और सलमान खान की फिल्म SVC 63 की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने वाली है। अब ताजा खबरों की मानें तो प्रभास और संदीओ रेड्डी वांगा की एक्शन फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज डेट बदलने वाली है।

क्या सच में टल रही है प्रभास की फिल्म स्पिरिट की रिलीज डेट?

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को रिलीज नहीं हो रही है। मेकर्स आगे की डेट तलाश रहे हैं। इसके पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है।

प्रभास की फिओल्म स्पिरिट पहले ससी दिन हो रही थी रिलीज

प्रभास स्टारर फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज डेट पहले 5 मार्च 2027 फाइनल की गई थी। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म की रिलीज टलने को लेकर सभी खबरों को अफवाह बताते हुए कन्फर्म किया था कि उनकी फिल्म तय तारीख यानी 5 मार्च को ही रिलीज हो रही है। लेकिन अब एक बार फिर से फिल्म की रिलीज आगे बढ़ने की खबर सामने आ रही है। इसकी एक वजह प्रभास की आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म 'फौजी' भी मानी जा रही है। दरअसल, फिल्म 'फौजी' दिसंबर 2026 में दस्तक देने वाली थी। लेकिन किन्हीं वजहों के चलते इस फिल्म की रिलीज आगे बढ़ गई है।

सलमान की फिल्म के लिए रास्ता साफ

ऐसी खबरें थीं कि प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ और सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘SVC 63’ ईद 2027 के मौके पर दस्तक देंगी। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश की खबर ने एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। अब प्रभास की फिल्म की रिलीजटलने की खबर ने सलमान के लिए रास्ता साफ कर दिया है।

प्रभास की फिल्म स्पिरिट होगी एक्शन से भरपूर

रणबीर कपूर के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल देने के बाद संदीप रेड्डी वांगा प्रभास के साथ स्पिरिट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी उनकी हीरोइन के किरदार में दिखेगी। ये फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरी होने वाली है। इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास अब तक के सबसे अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन होगा जो ऑडियंस ने पहले नहीं देखा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में होंगे। विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज जसे एक्टर्स अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडप्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज डेट टली? सलमान की फिल्म से होनी थी टक्कर