क्या प्रभास के साथ मिलकर एक और फिल्म बना रहे हैं 'आदिपुरुष' वाले ओम राउत?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

प्रभास की साल 2023 में आई फिल्म आदिपुरुष उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप मूवीज में गिनी जाती है, लेकिन क्या अब उसी डायरेक्टर के साथ प्रभास एक और मूवी करने वाले हैं?

Om Raut and Prabhas
प्रभास और ओम राउत को आदिपुरुष के बाद बहुत ज्यादा ट्रोल किया गया था।

साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' शायद उनके करियर का सबसे काला दाग है। एक ऐसा दाग जिसे मिटाने में शायद उन्हें अपना पूरा करियर खपाना पड़ जाए। साल 2023 में रिलीज हुई 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी और इस फिल्म में रामायण के किरदारों के साथ किया गया एक्सपेरिमेंट दर्शकों को फूटी आंख नहीं सुहाया। फिल्म तो पिटी ही, लेकिन साथ ही इसकी कास्ट और क्रू की भी बड़ी थू-थू हुई। अब खबर है कि प्रभास के साथ मिलकर ओम राउत एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं।

क्या वाकई साथ करेंगे काम?

प्रभास ने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने के लिए 'आदिपुरुष' को चुना था, लेकिन बाहुबली फेम एक्टर के लिए यह प्रोजेक्ट बहुत खराब चॉइस साबित हुआ। सोशल मीडिया पर गॉसिप्स थे कि अब 3 साल बाद, प्रभास और 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत के फिर से साथ काम करने वाले हैं। हालांकि आपको बता दें कि यह महज एक अफवाह भर है और इसका हकीकत से कोई लेना देना नहीं है। जूम ने सूत्रों के हवाले से पुष्टि की है कि दोनों के बीच अभी कोई प्रोजेक्ट पॉसिबल नहीं है।

प्रभास के पास कई प्रोजेक्ट

बता दें कि प्रभास अभी कई दूसरी फिल्मों में बिजी हैं जो कि 2026 से 2028 के बीच रिलीज होनी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जब एक्टर-फिल्ममेकर से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि ये खबरें महज अफवाह भर हैं, क्योंकि अभी प्रभास के पास फिल्मों की लंबी कतार है जिन्हें वो निपटाने में लगे हैं। यानि प्रभास के जो फैंस इस तरह की रील्स देखकर खुश थे, या फिर 'आदिपुरुष' के बाद प्रभास और ओम राउत की जोड़ी से बहुत ज्यादा नाराज थे, उन दोनों के लिए ही शांत होने जाने की जरूरत है।

आदिपुरुष क्यों पिट गई थी?

बात 'आदिपुरुष' की करें तो इस फिल्म में प्रभास ने प्रभु श्रीराम (राघव) का किरदार निभाया था। कृति सैनन सीता का किरदार निभाती नजर आई थीं और सैफ अली खान लंकापति रावण के किरदार में दिखे थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन को रॉकेट की रफ्तार से भागी, लेकिन फिर इसके डायलॉग्स से लेकर सीन्स और अन्य चीजें इंटरनेट पर वायरल होने लगीं। फिल्म के VFX से लेकर इसके डायलॉग्स और किरदारों को जैसा लुक दिया गया था, उस सबकी बुराई हुई और ट्रोलिंग की हदें पार हो गईं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडक्या प्रभास के साथ मिलकर एक और फिल्म बना रहे हैं 'आदिपुरुष' वाले ओम राउत?