Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPrabhas 3 bad habits which should not be in an actor even he get shocked sometimes
सुपरस्टार प्रभास में हैं ये 3 बुरी आदतें, खुद कहा था- कई बार सोचता हूं इस फील्ड में क्यों हूं?

सुपरस्टार प्रभास में हैं ये 3 बुरी आदतें, खुद कहा था- कई बार सोचता हूं इस फील्ड में क्यों हूं?

संक्षेप:

साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन उनकी तीन ऐसी आदतें हैं जिनके बारे में सोचकर उन्हें खुद को यह लगता है कि आखिर वो कैसे एक्टर बन गए।

Nov 04, 2025 05:46 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास में भी कुछ बुरी आदतें हैं, ठीक वैसे ही जैसे हर इंसान में होती हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रभास खुद भी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं। लेकिन वो फिर भी इसे सुधार नहीं पाते। प्रभास ने अपनी इन बुरी आदतों के बारे में खुद एक इंटरव्यू में बताया था। मजेदार बात यह है कि प्रभास जिन्हें अपनी बुरी आदतें मानते हैं, ये असल में किसी एक्टर ने होनी ही नहीं चाहिए। क्योंकि ये आदतें उसके करियर ग्रोथ में दिक्कत खड़ी कर सकती हैं। लेकिन बावजूद इसके प्रभास अपने फैंस के फेवरिट हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुपरस्टार प्रभास की 3 बुरी आदतें

प्रभास से जब उनके एक इंटरव्यू में पूछा गया कि राजामौली सर कहते हैं कि आप बहुत आलसी हैं और इसलिए शादी नहीं करते हैं क्योंकि उसके बाद आपके ऊपर बहुत सारा काम आ जाएगा। प्रभास से जब पूछा गया कि आप जैसा शर्मीला इंसान कैसे एक सुपरस्टार बन गया? तो प्रभास ने इस सवाल के जवाब में बताया, "आलसी, शर्मीला और अंतर्मुखी (लोगों से मिलने, बात करने में संकोच करने वाला)। ये तीन दिक्कतें मेरे साथ हैं। मैं इनके बारे में सोचता हूं और सोचता हूं कि मैं इस फील्ड में क्यों हूं?"

बाहुबली के बाद दी थीं कई फ्लॉप

प्रभास ने बताया कि वो कई बार खुद भी इस सोच में पड़ जाते हैं कि वो सही कर रहे हैं या नहीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास ने 'बाहुबली' और 'बाहुबली-2' के बाद बैक टू बैक कई फ्लॉप फिल्में दी थीं। राधेश्याम और आदिपुरुष जैसी फ्लॉप फिल्में देने के बाद प्रभास ने सालार और कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्मों के जरिए साबित कर दिया कि उनमें अभी बहुत जोर बाकी है। हाल ही में बाहुबली-1 और बाहुबली-2 को क्लब करके बनाई गई उनकी फिल्म 'बाहुबली - द एपिक' रिलीज हुई है।

ये भी पढ़ें:तुलसी को मिला रणविजय के खिलाफ हथियार, यूं बेटी की शादी तुड़वाएगी मिसेज विरानी
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।