
VIDEO: राजा साब देख रहे दर्शकों के बीच मगरमच्छ; आपने देखी प्रभास के फैन्स की ये शरारत?
प्रभास की फिल्म राजा साब का क्रेज फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है। कई क्लिप्स वायरल हैं जिनमें लोग सड़कों पर मगरमच्छ लिए दिख रहे हैं। हालांकि कुछ वीडियो में थिएटर के अंदर भी मगरमच्छ दिख रहा है पर माना जा रहा है कि ये एआई से बनाए गए वीडियो हैं।
साउथ एक्टर्स के फैन्स अपनी अजब-गजब हरकतों के लिए चर्चा में रहते हैं। इस बार प्रभास के फैन्स ने ऐसा ही कुछ किया कि सोशल मीडिया पर क्लिप्स वायरल हो रहे हैं। ऑनलाइन एक क्लिप दिख रही है जिसमें प्रभास के फैन्स थिएटर पर सिर पर मगरमच्छ रखकर घूम रहे हैं। हालांकि ज्यादातार लोगों का मानना है कि ये क्लिप एआई से जनरेट की गई हैं। वहीं कुछ और जगहों पर भी लोग सड़कों पर हाथों में नकली मगरमच्छ लिए तो कहीं थिएटर में मगरमच्छ के छोटे खिलौने लिए दिख रहे हैं। बता दें कि राजा साब फिल्म में भी एक ऐसा स्टंट है जिसमें प्रभास मगरमच्छ से लड़ते दिखते हैं।
मगरमच्छ स्टंट वायरल
साउथ इंडियन फैन्स की अपने फेवरिट एक्टर के प्रति दीवानगी के कई किस्से वायरल होते रहते हैं। प्रभास की फिल्म राजा साब से जुड़ी भी एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें कुछ लोग हाथों में मगरमच्छ लिए थिएटर के अंदर दिख रहे हैं। पीछे स्क्रीन में राजा साब मूवी चलती दिख रही है। दर्शक बैठे हैं और राजा साब-राजा साब चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं। वीडियो को ध्यान से देखने पर इसमें एडिटिंग पता चल रही है। आप लोगों को मुंह ध्यान से देखेंगे तो कोई चिल्लाता भी नहीं दिख रहा है। इससे लग चल रहा है कि वीडियो एआई से बनाया गया है। हालांकि कई और क्लिप्स वायरल हैं जहां लोग सड़कों पर प्रभास के पोस्टर और हाथ में मगरमच्छ वाले खिलौने लिए हैं। कुछ और जगहों पर पोस्टर को दूध से नहलाया जा रहा है तो कुछ लोग राजा साब के गानों पर डीजे पर नाचते दिख रहे हैं।
दोपहर तक पहुंची 15 करोड़ के पास
राजा साब मूवी की बात करें तो यह हॉरर कॉमेडी है। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं। उनके साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब हैं। फिल्म को लेकर मिले-जुले रिव्यू आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ओपनिंग डे पर दोपहर तीन बजे तक राजा साब ने 14.39 करोड़ रुपये कमा लिए थे। हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फाइनल कलेक्शन 60 करोड़ तक पहुंच सकता है।
प्रभास का मगरमच्छ वाला ट्रेलर

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




