दिल्ली की फेमस लव कुश रामलीला में मंदोदरी बनेंगी पूनम पांडे, जानें कौन बनेगा रावण

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लव कुश रामलीला, दिल्ली की फेमस रामलीला है जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। इसके अलावा यह ऐसी रामलीला है जहां एक्टर्स भी परफॉर्म करते हैं। अब इस साल 2 एक्टर्स के नाम सामने आए हैं रावण और मंदोदरी के लिए।

दिल्ली की फेमस लव कुश रामलीला में मंदोदरी बनेंगी पूनम पांडे, जानें कौन बनेगा रावण

दिल्ली की रामलीला काफी फेमस है। लव कुछ रामलीला में कई एक्टर्स परफॉर्म करते हैं। अब खबर आ रही है कि इस बार रामलीला में नए एक्टर्स को कास्ट किया है जिसमें पूनम पांडे और आर्य बब्बर शामिल हैं। पूनम ने सोशल मीडिया पर इसकी खुशी भी जाहिर की है। पूनम का कहना है कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें रामलीला में परफॉर्म करने का मौका मिला है।

पूनम बनेंगी मंदोदरी

पूनम जिस किरदार को निभा रही हैं वो हैं मंदोदरी। मंदोदरी, रावण की पत्नी थीं। पूनम ने लिखा, 'मैं लव कुश रामलीला कमिटी को धन्यवाद कहना चाहूंगी जिन्होंने मुझे इन्वाइट किया। यह मेरे लिए सच में गर्व और खुशी की बात है कि इन्होंने मुझे इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का पार्ट बनाया। रामलीला सिर्फ धार्मिक इवेंट नहीं है बल्कि हमारे कल्चर और ट्रेडिशन्स का का फेस्टिवल है। मैं इससे जुड़कर खुद को खुशनशीब मानती हूं। मैं पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।'

आर्या बनेंगे रावण

वहीं आर्या बब्बर, रावण का किरदार निभाने वाले हैं। वैसे आर्या ने साल 2015 में टीवी शो संकट मोचन महाबली हनुमान में भी रावण का किरदार निभाया है। उस वक्त उन्होंने कहा था, 'मुझे रावण का किरदार हमेशा काफी अच्छा लगा है। मुझे लगता है कि यह एक ऐसा किरदार है जो सबसे ज्यादा कलरफुल है। इंसान का हर इमोशन उनकी पूरी लाइफ में दिखा है।' अब आर्य दिल्ली की लाइव ऑडियंस के सामने रावण बनने वाले हैं।

वैसे इस रामलीला के जरिए दर्शकों को एक नई जोड़ी देखने को मिलेगी। अब इन स्टार्स के जुड़ने से फैंस लव कुछ रामलीला के लिए और एक्साइटेड हो गए हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।