CJP आंदोलन में पहुंचीं पूनम पांडे, बोलीं- बहुत बच्चे मरे हैं…इसे राजनीतिक मत बनाएं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कल सीजेपी का पीसफुल मार्च भी होना है। इस मार्च से पहले आज जंतर मंतर पर पूनम पांडे पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वो स्टूडेंट्स के सपोर्ट में जंतर मंतर आई हैं। 

Poonam Pandey
पूनम पांडे

नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट जारी है। कल यानी 20 जुलाई को सीजेपी संसद तक शांतिपूर्वक मार्च भी करने वाली है। हर किसी की निगाह इस बात पर टिकी है कि सीजेपी की संसद मार्च कैसी होगी? संसद मार्च से एक दिन पहले जंतर मंतर पर पूनम पांडे पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वो स्टूडेंट्स के लिए वहां आई हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि इस मुद्दे पर कोई राजनीति न की जाए।

जंतर मंतर पहुंचीं पूनम पांडे

जंतर मंतर पर पहुंचकर पूनम पांडे ने मीडिया से कहा, "मैं यहां पर केवल और केवल स्टूडेंट्स के सपोर्ट में यहां आई हूं। मैं किसी मकसद के लिए लड़ने आई हूं। इसके अलावा, मुझे राजनीति के बारे में कुछ भी नहीं पता। मैं यहां छात्रों के लिए आई हूं। मैं उन बच्चों के लिए यहां आई हूं जिन्होंने सुसाइड कर लिया। मैं उन लोगों के समर्थन के लिए यहां आई हूं। मैं सबसे अनुरोध करना चाहती हूं, प्लीज इस मुद्द को धार्मिक या राजनीतिक मत बनाएं। इसे बच्चों का ही मुद्दा रहने दें। बहुत से बच्चे मरे हैं..."

18 जुलाई को सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठाया गया

इस प्रोटेस्ट की बात करें तो 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को जबरदस्ती अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके खुद भूख हड़ताल पर बैठ गए। पुलिस के इस एक्शन पर कई सेलेब्स ने भी आपत्ति जताई।

अस्पताल से सोनम वांगचुक का संदेश

सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल से सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई के लिए संदेश भिजवाया है। उन्होंने ये संदेश अपनी पत्नी गितांजलि के जरिए भिजवाया। सोनम वांगचुक ने जो संदेश भिजवाया है उसमें लिखा है- 20 जुलाई। आजादी का दूसरा आंदोलन। भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत। अन्याय से मुक्ति (पेपर लीक्स)। डर से मुक्ति (गैरकानूनी हिरासत)। भारत का दूसरा आजादी का आंदोलन। संसद मार्च। प्लीज इसे सफल बनाइए।

बता दें, सोनम वांगचुक को कड़ी सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, 20 जुलाई की मार्च को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर सीजेपी आंदोलन की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जंतर मंतर के आसपास भी बड़े-बड़े बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। प्रदर्शन स्थल पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। पुलिस वहां आनेवालों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।