पूनम पांडे क्या हैं प्रेग्नेंट? शेयर की बेबी बंप फोटो, लोगों ने पूछा ये सच है या फिर...

Mar 31, 2026 02:10 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

पूनम पांडे हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी नई फोटोज शेयर की हैं जिसमें बेबी बंप नजर आ रहा है। ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पूनम पांडे क्या हैं प्रेग्नेंट? शेयर की बेबी बंप फोटो, लोगों ने पूछा ये सच है या फिर...

पूनम पांडे हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में आती रहती हैं। लेकिन अब जिस वजह से वह सुर्खियों में आईं उसे देखकर तो फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल, पूनम ने अपनी फोटोज शेयर की सोशल मीडिया पर जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। सब हैरान हो गए कि पूनम प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने पोस्ट में बेबी, प्रेग्नेंट महिला और दूध की बॉटल वाला इमोजी पोस्ट किया है।

एआई से किया एडिट?

हालांकि जब पूनम ने इन्हीं फोटोज को ट्विटर पर शेयर किया तो उसमें मेन्शन हो रहा है कि इसे एआई से एडिट किया है।

लोगों के रिएक्शन

लोगों के भी इस पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि ये एआई है। एक ने लिखा कि क्या ये सच है? अगर ये स्टंट है तो इस बार कहीं डायपर्स को लेकर तो जागरुक नहीं कर रहीं कि ये कितने महंगे हैं। वहीं एक ने लिखा कि कभी मरने की झूठी खबर तो दी अब ये फिर।

जब मौत की दी थी झूठी खबर

दरअसल, इस पोस्ट ने उनकी पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी याद दिला दी है। फरवरी 2024 में पूनम के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके मरने की खबर आई थी। उसमें लिखा था कि पूनम की सर्वाइकल कैंसर की वजह से मौत हो गई। लेकिन फिर पता चला कि वो झूठ है।

फिर दी थी सफाई

पूनम ने हालांकि फिर सफाई दी कि वह लोगों को सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरुक करना चाहती थीं इसके लिए उन्होंने ये पोस्ट किया था।

इतना ही नहीं पूनम ने यह भी दावा किया था कि इससे सर्वाइकल कैंसर को लेकर लोग बहुत जागरुक हुए हैं क्योंकि एक ही दिन में 500 न्यूज हेडलाइन में ये फीचर हुआ था और ग्लोबली ऑडियंस तक पहुंचा।

पर्सनल लाइफ में भी हुआ था विवाद

पूनम की पर्सनल लाइफ ती बात करें तो साल 2020 में उन्होंने सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा चली नहीं। पूनम ने सैम पर शोषण, धमकी और मोलेस्टेशन के आरोप लगाए थे। वह अस्पताल में भी भर्ती हुई थीं ये दावा करते हुए कि उनके सिर, आंख और चेहरे पर काफी चोट लगी थीं।

इसके बाद पूनम ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं 2 साल से सिंगल हूं और अपनी जिंदगी में खुश हूं। पर्सनली मुझे फील होता है कि मैं उस मैटर में अनलकी थी, लेकिन मैं अब बहुत खुश हूं। मेरा खूबसूरत परिवार है और एक खूबसूरत करियर हैं। मैं ओपन हूं, लेकिन अभी भी डर लगता है। मुझे ट्रस्ट इशू हैं।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।