महेश भट्ट ने बीवी से पहले बेटी को बताई थी एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की बात, पूजा बोलीं- मुझे जगाया और कहा…
पूजा भट्ट ने बताया कि उनके पिता महेश ने उन्हें जगाया और अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बताया। पूजा को अपनी मां से पहले पता चल गया था कि पिता दूसरी औरत के साथ रहने जा रहे हैं।

महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट उनकी लाडली रही हैं। जब महेश के जीवन में दूसरी महिला आई तो उन्होंने अपनी पत्नी किरण से पहले यह बात बेटी पूजा को बताई थी। पूजा ने यह बात एक लेटेस्ट पॉडकास्ट में बताई है। पूजा ने बताया कि सोनी राजदान ने भी उनसे बात की थी और कहा था कि वह उनके पिता की शादी तोड़कर बहुत अपराधबोध महसूस कर रही हैं, पूजा ने इस पर काफी सुलझा हुआ जवाब दिया था।
पूजा से क्या बोली थीं सोनी राजदान
महेश भट्ट की बेटी पूजा विकी लालवानी के यूट्यूब चैनल पर थीं। यहां उन्होंने अपनी स्टेपमॉम सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट के रिश्ते पर बात कर रही थीं। पूजा ने बताया कि उन्हें काफी पहले इस बात का पता चल गया था। सोनी राजदान से भी उनकी बात हुी थी। पूजा बताती हैं, 'सोनी से मेरी दिल से बात हुई थी। वह बोलीं, 'पूजा मुझे बहुत अपराधबोध लग रहा है।' मैंने उनसे कहा, 'अगर रिश्ता जुड़ा ही होता तो आप कभी नहीं तोड़ पातीं। अगर रिश्ते में दरार ना हो तो वो टूट नहीं सकता, कुछ ना कुछ कमी होती है तो कोई आता है और उस कमी को पूरा करता है।''
जब महेश ने पूजा को बताया
पूजा ने बताया कि महेश भट्ट ने अपने रिश्ते के बारे में उन्हें कैसे बताया था। पूजा बोलीं, 'सच कहूं तो सोनी के बारे में मुझे मेरी मां से भी पहले से पता था। उन्होंने (महेश भट्ट) ने मुझे जगाया और बोले, 'मुझे तुम्हें बताना है कि मैं एक लेडी से मिला हूं और उसके साथ रहने जा रहा हूं। इसका ये मतलब नहीं कि मैं तुम्हें कम प्यार करता हूं, हमेशा तुम्हारे लिए खड़ा रहूंगा।' मैंने कहा कि अगर वो (महेश) मुझे नहीं कहेगा तो किसको कहेगा। बेहतर है, मैं अपने पिता या मां के मुंह से सुनूं बजाये स्टारडस्ट मैगजीन, सिनेब्लिट्स या मोहल्लेवालों से।' पूजा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपनी मां को दर्द में देखा। हालांकि उनके पेरेंट्स ने इस सिचुएशन में मर्यादा बनाए रखी।
इस फिल्म में दिखी है महेश की लव स्टोरी
सोनी राजदान और महेश भट्ट की शादी 1986 में हुई थी। इससे पहले उन्होंने किरण भट्ट से शादी की थी। किरण और महेश के दो बच्चे हैं, राहुल और पूजा। पूजा सबसे बड़ी हैं। सोनी राजदान की दो बेटियां हैं, आलिया और शाहीन। महेश भट्ट की वाइफ किरण का नाम पहले लॉरेन ब्राइट था। शादी के बाद नाम बदला गया। महेश ने अपनी जिंदगी की कहानी कई फिल्मों के जरिये दिखाई है। उनकी और किरण की कहानी आशिकी फिल्म में दिखी है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


