परवीन बाबी ने कहा था कि अमिताभ बच्चन उनकी हत्या करना चाहते हैं- पूजा भट्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पूजा भट्ट ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में परवीन बाबी के बारे में बात की। उन्होंने याद किया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन पर इल्जाम लगाया था कि वे उनकी हत्या करना चाहते हैं। 

परवीन बाबी ने कहा था कि अमिताभ बच्चन उनकी हत्या करना चाहते हैं- पूजा भट्ट

महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट ने हिंदी सिनेमा की दिवंगत एक्ट्रेस परवीन बाबी को याद किया। पूजा भट्ट ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा, ‘परवीन की जिंदगी बहुत दुख भरी थी। उनके आखिरी समय में उनके साथ जो कुछ भी हुआ…वो ठीक नहीं थीं। मेरा मतलब है कि मैं डॉक्टर नहीं हूं इसलिए मैं ये नहीं कह सकती कि उन्हें क्या हुआ था, लेकिन वो ठीक नहीं थीं।'

पूजा भट्ट का दावा

पूजा ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘जब वो वापस आई थीं तो मुझे याद है कि वो स्टारडस्ट के ऑफिस में बैठी थीं। जेरॉक्स मशीन यूज कर रही थीं और अमिताभ बच्चन के बारे में इंटरव्यू दे रही थीं कि वो अभी भी उन्हें जान से मारना चाहते हैं। मुझे ये भी याद है कि परवीन सिर्फ अंडे खाती थीं क्योंकि उन्हें लगता था कि बाकी सारी चीजों में इंडस्ट्री ने जहर मिला दिया है।’

परवीन बॉबी और अमिताभ बच्चन

परवीन बॉबी और अमिताभ बच्चन ने दीवार (1975), अमर अकबर एंथोनी (1977), काला पत्थर (1979), शान (1980) और नमक हलाल (1982) में साथ काम किया था। फिर 1980 के दशक की शुरुआत में, परवीन बाबी को दौरे पड़ने लगे। उन्हें अमिताभ बच्चन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उन पर इंटरनेशनल गैंगस्टर होने का इल्जाम लगाया। उनका कहना था कि अमिताभ बच्चन ने उनका अपहरण किया और उनके कान में माइक्रोचिप लगाने की कोशिश की।

शुरू हुई थी जांच

जब जांच शुरू हुई तब पता चला कि परवीन बॉबी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित था। वहीं अमिताभ बच्चन के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। बता दें, एक समय ऐसा भी था तब अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी के अफेयर की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, दोनों ने इन अफवाहों को खारिज किया था।

'बहुत खूबसूरत थीं'

पूजा ने इंटरव्यू में आगे कहा, ‘मुझे याद है कि मेरे पिता मुझे उनके घर लेकर जाते थे। वो बहुत खूबसूरत थीं और मुझसे बहुत प्यार करती थीं। मैं कभी नहीं भूलूंगी जिस तरह से उन्होंने मुझे परफ्यूम गिफ्ट किया था। उनका नेचर ही देने का था।’

महेश भट्ट और परवीन बाबी

जनवरी 2005 में परवीन बाबी का निधन हो गया था। तब वह 50 साल की थीं। कहा जाता है कि परवीन बाबी का पार्थिव शव कई दिनों तक मुंबई के कूपर अस्पताल के मुर्दाघर में लावारिस पड़ा रहा था। ऐसे में महेश भट्ट, जिनके साथ उनके अफेयर के चर्चे थे, सामने आए और उनके पार्थिव शव दफनाया।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।