आमिर खान के साथ लव मेकिंग सीन के बाद डरी हुई थी एक्ट्रेस, बोलीं- बंद कमरे में...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एक्ट्रेस पूजा बेदी ने आमिर खान के साथ अपने एक लव मेकिंग सीन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वो उस सीन के बाद डरी हुई और नर्वस थीं। पूजा ने बताया कि सीन के बाद उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। 

Aamir Khan and Pooja Bedi
आमिर खान संग इंटिमेट सीन पर क्या बोलीं पूजा बेदी

एक्ट्रेस पूजा बेदी और आमिर खान ‘जो जीता वही सिकंदर’ में साथ नजर आए थे। उस फिल्म के दौरान ऐसी अफवाहें थीं कि आमिर खान औप पूजा बेदी एक दूसरे से आकर्षित थे। अब पूजा बेदी ने उन अफवाहों पर रिएक्ट किया है। इसी के साथ उन्होंने एक फिल्म से जुड़ा किस्सा सुनाया और बताया कि आमिर खान के साथ लव मेकिंग सीन के बाद वो काफी नर्वस और डरी हुई थीं।

क्या आमिर और पूजा एक दूसरे के प्रति आकर्षित थे?

आमिर खान के प्रति आकर्षित होने वाली अफवाहों पर पूजा बेदी ने विकी लालवानी से कहा- आप मजाक कर रहे हैं। इसके बाद वो हंसने लगीं। जो जीता वही सिकंदर साल 1992 में रिलीज हुई थी। फिल्म को मंसूर खान ने डायरेक्ट किया था। जो जीता वही सिकंदर की गिनती आज भी बॉलीवुड की बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में होती है।

इंटिमेट सीन के बाद आमिर खान और पूजा के बीच थी चुप्पी

इसी बातचीत के दौरान पूजा ने बताया कि कैसे एक फिल्म के लिए उनका और आमिर का एक लव मेकिंग सीन शूट किया था। हालांकि, बाद में वो सीन फिल्म का हिस्सा नहीं बना। पूजा ने बताया कि वो सीन करने के बाद वो काफी नर्वस थीं। दोनों एक्टर्स के बीच एक अजीब सी चुप्पी थी।

फिल्म का हिस्सा नहीं बना था वो इंटिमेट सीन

पूजा जिस फिल्म की बात कर रही थीं उसका नाम है आतंक ही आतंक। फिल्म में पूजा का कैमियो था। उन्होंने बताया कि दोनों ने (पूजा और आमिर खान) एक पैशनेट लव मेकिंग सीक्वेंस शूट किया था। हालांकि, वो सीन कभी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बना।

एक्ट्रेस ने बताया कि वो सीन मुंबई फिल्म सिटी के पास एक बंगले में शूट हुआ था। उन्होंने कहा कि उस वक्त आज की तरह माहौल नहीं था कि एक्टर्स सीन के बाद अपनी वैनिटी में चले गए। उस वक्त व्यवस्था काफी अलग होती थी।

नर्वस हो गई थीं पूजा बेदी

पूजा ने बताया कि इंटिमेट सीन के बाद दोनों को एक कमरे में इंतजार करने को कहा गया। उस कमरे में एक बेड था। एक्ट्रेस ने कहा कि उस वक्त वो यंग थीं और उस स्थिति में काफी नर्वस थीं।

आमिर खान ने इस तरह तोड़ी थी चुप्पी

पूजा ने कहा कि उनके दिमाग में हजार चीजें चल रही थीं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के बारे में सुनी-सुनाई बातों की वजह से उन्हें यह चिंता हो रही थी कि आगे क्या होगा? एक्ट्रेस ने कहा कि दरवाजा बंद था और वो दोनों चुपचाप बैठे थे। पूजा ने कहा कि वो काफी कन्फ्यूज थीं और डरी हुई थीं।

एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों के बीच चुप्पी आमिर खान की वजह से टूटी। आमिर खान ने दोनों के बीच की शांति को तोड़ने के लिए एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वो चेस खेलेंगी? पूजा ने तुरंत चेस खेलने के लिए हां किया और कमरे में एक चेस मंगवाया।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडआमिर खान के साथ लव मेकिंग सीन के बाद डरी हुई थी एक्ट्रेस, बोलीं- बंद कमरे में...