
पूजा बेदी ने पति के लिए छोड़ा था करियर, 10 साल बाद तलाक मिला और शून्य एलिमनी
पूजा बेदी ने अपनी जिंदगी में आए मुश्किल दौर को याद किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पति के लिए करियर छोड़ा था और 10 साल बाद उन्हें उनसे तलाक मिला।
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने बताया कि उन्होंने शादी के बाद फिल्मों को अलविदा क्यों कह दिया था। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी। फरहान एक कंजर्वेटिव मुस्लिम फैमिली से थे। ऐसे में परिवार की सोच और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें फिल्मों से दूरी बनानी पड़ी। उन्होंने ये भी बताया कि फरहान के घरवाले नहीं चाहते थे कि उनकी बहू सेक्सी हिरोइन कहलाए इसलिए उन्हें अपना करियर, अपनी पहचान और कई बड़े प्रोजेक्ट्स छोड़ने पड़े।

शादी के खिलाफ थे दोनों परिवार
पूजा ने एक्टर और कॉलमिस्ट डॉ. शीन गुरिब को दिए पॉडकास्ट में बताया कि जब उनकी और फरहान की शादी की बात चल रही थी तब उनके करियर पर सवाल उठ रहे थे। दोनों परिवार इस शादी के खिलाफ थे। ऐसे में उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और पूरा समय अपने परिवार और दोनों बच्चों की परवरिश में लगा दिया।
10 साल बाद हुआ तलाक
हालांकि, शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद बेटा और बेटी, दोनों की जिम्मेदारी पूजा के कंधों पर आ गई। पूजा उस वक्त 32 साल की थीं। उनकी मम्मी इस दुनिया में नहीं थीं और उनके पापा ने दूसरी शादी कर ली थी। फिर भी उन्होंने बिना किसी मदद के काम शुरू किया। न पति की प्रॉपर्टी में हिस्सा लिया और न कोई एलिमनी ली।
क्यों नहीं ली एलिमनी?
उन्होंने कहा, “कोर्ट में केस करने से परिवार में कड़वाहट आती और बच्चों पर असर पड़ता इसलिए मैंने बिना किसी आर्थिक मदद के नई शुरुआत करना बेहतर समझा।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




