BAFTA 2026: पीएम मोदी ने की 'बूंग' की तारीफ, पोस्ट लिखकर दी BAFTA में जीत की बधाई

Feb 23, 2026 06:23 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

PM Narendra Modi Praises Manipuri Film: फिल्म 'बूंग' की बाफ्टा में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा- यह वाकई बेहद खुशी का पल है, खासकर मणिपुर के लिए।

BAFTA 2026: पीएम मोदी ने की 'बूंग' की तारीफ, पोस्ट लिखकर दी BAFTA में जीत की बधाई

ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स 2026 (BAFTA) में इस बार भारत ने बड़ी जीत हासिल की है। मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में जीत हासिल करके इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म ने इस कैटेगरी में BAFTA अवॉर्ड जीता है। इस उपलब्धि पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। पीएम मोदी ने फिल्म की टीम की तारीफ करते हुए लिखा है कि यह उनके क्रिएटिव टैलेंट को दिखाता है।

नरेंद्र मोदी ने मेकर्स को दी बधाई

पीएम मोदी ने लिखा, 'इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई। यह वाकई बेहद खुशी का पल है, खासकर मणिपुर के लिए। यह हमारे देश की रचनात्मक प्रतिभा को भी दिखाता है।' पीएम का यह संदेश फिल्म की जीत को राष्ट्रीय स्तर पर और खास बनाता है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है और यह उनकी डेब्यू फीचर फिल्म है। अवॉर्ड समारोह लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुआ, जहां फिल्म की पूरी टीम सम्मान लेने के लिए मौजूद थी।

स्टेज पर डायरेक्टर ने क्या कहा?

अवॉर्ड लेते समय निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी ने स्टेज और मौके का इस्तेमाल मणिपुर की वर्तमान स्थिति पर बात करने के लिए किया। उन्होंने कहा कि वो प्रार्थना करती हैं कि मणिपुर में फिर से शांति लौटे। उन्होंने खास तौर पर उन बच्चों का जिक्र किया जो आंतरिक रूप से बहुत टूट गए हैं, जिनमें फिल्म के चाइल्ड आर्टिस्ट भी शामिल हैं। लक्ष्मीप्रिया ने कहा कि वो उम्मीद करती हैं कि इन बच्चों की खुशी, मासूमियत और सपने फिर से लौटें। लक्ष्मीप्रिया ने BAFTA को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मंच सिर्फ अवॉर्ड देने के लिए नहीं, बल्कि उम्मीद जताने के लिए भी मिला है।

क्या है फिल्म 'बूंग' की कहानी?

'बूंग' की कहानी मणिपुर के बैकड्रॉप पर आधारित है। यह फिल्म फैमिली और होप की एक इमोशनल कहानी है। फिल्म में एक छोटे लड़के बूंग की कहानी दिखाई गई है, जिसका किरदार गुगुन किपगेन ने निभाया है। बूंग अपनी सिंगल मदर मंदाकिनी के साथ रहता है। वह अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ अपने लापता पिता को ढूंढने के सफर पर निकलता है। फिल्म का प्रोडक्शन फरहान अख्तर, विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर ने किया है। फिल्म का प्रीमियर 2024 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डिस्कवरी सेक्शन में हुआ था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।