पीयूष मिश्रा बोले- ब्राह्मण होने में शरम आती थी, हिंदुओं को गाली देता था, बताया कैसे बदली वामपंथी सोच
पीयूष मिश्रा मानते हैं कि वह लेफ्टिस्ट थे। उन्हें खुद को ब्राह्मण बताने में भी शरम आती थी। उन्होंने बताया कि कैसे धीरे-धीरे सोच बदली। वह अब आध्यात्मिक हैं लेकिन मूर्ति पूजा नहीं करते।

पीयूष मिश्रा अपनी जिंदगी के बारे में बेबाकी से बात करते हैं। फिर चाहे वो उनकी शराब पीने की लत हो, वामपंथी सोच हो या ब्राह्मण कहलाने में शरम। उन्होंने जिंदगी में जो किया उस पर खुलकर बोलते हैं। अब एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि जिंदगी में कई बेवकूफियां कीं। वह लेफ्टिस्ट थे लेकिन कम्युनिस्ट नहीं। पीयूष ने यह भी बताया कि वह कि वह किसी भगवान को नहीं पूजते हालांकि सामने किसी की मूर्ति या मंदिर पड़ जाए तो सिर झुकाने में गुरेज नहीं।
क्या ब्राह्मण होने पर थी शरम?
पीयूष मिश्रा शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में थे। क्या आपको हिंदू पहचान या ब्राह्मण होने पर शरम थी? पीयूष बोले, जब मैं लेफ्टिस्ट था तो शरम थी कि मैं ब्राह्मण हूं। मैं हिंदू हूं, मैं हिंदू क्यों हूं। हिंदुस्तान में रहते हुए हिंदुस्तान को गाली देता था। तमाम बेवकूफियां थीं। निहायत ही बेवकूफियां थीं। लेफ्टिस्ट साथी इस बात की बहुत खुशी मनाते थे कि हमें ऐसा करना चाहिए। अजीब सा था, पता नहीं क्या था।
आज के बच्चों पर क्या है कहना
पीयूष से पूछा गया, जब आप पीछे मुड़कर देखते हैं या आज के बच्चों को ये करते देखते हैं तो मन में क्या चलता है? वह बोले, 'इस उम्र में तो सब करते हैं। वो विलन नहीं हैं। उन्हें करने देना चाहिए। इनको अपने आप सद्बुद्धि मिलेगी तो अपने आप से मिलेंगे।'
नहीं करते मूर्ति पूजा
क्या पीयूष मिश्रा आद्यात्मिक हैं? मैं भगवान को वैसे नहीं मानता मतलब मूर्ति पूजा नहीं करता। सामने कोई मूर्ति आ जाती है तो नमस्कार करने में कोई हर्ज नहीं है। आध्यात्म ही जीवन है। आप लाख लेफ्टिस्ट हों, लाख कम्युनिस्ट हों, वहीं जाकर जीवन रुक जाना है। इस जन्म में नहीं करेंगे, तो अगले जन्म में करेंगे। मैं तो इस चीज को बहुत मानता हूं कि जिस नोट पर मैं छूट रहा हूं, उस नोट पर मैं जन्म लूंगा।
कैसे बदली लेफ्टिस्ट सोच
पीयूष मिश्रा की वामपंथी सोच कैसे बदली। वह बोले, 'मैं कम्युनिस्ट कभी नहीं था, लेफ्टिस्ट रहा। पता नहीं क्या दिक्कत आती है लोगों को एक्सेप्ट करने में कि हम लेफ्टिस्ट हैं। मतलब हमारी जनरेशन में बहुत पढ़ाई-लिखाई थी और उस वक्त जो 20 साल की उम्र में 30 साल की उम्र में लेफ्टिस्ट होना आपकी जरूरत थी। एंटी एडमिनिस्ट्रेशन आप होगे ही होगे नहीं चाहोगे तब भी आप होगे, झक मार के होगे। कम्युनिस्ट आइडियोलॉजी अलग होती है वो थोड़ी गहरी हो जाती है। वो नहीं था मैं लेकिन हां लेफ्ट तो था बाकायदा था। लेफ्ट आपको ये तो दिखाएगा नहीं कि आपकी गति क्या होगी, धीरे-धीरे आपको खुद सोचना पड़ता है। फिर धीरे से आध्यात्म प्रवेश करता है और सारी गति बदल जाती है।'
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


