नसीरुद्दीन शाह पर भड़के पीयूष मिश्रा, बोले- जब भी आप कोई बयान देंगे आपको मेरी तरफ से…

लाइव हिन्दुस्तान
share

पीयूष मिश्रा ने सोशल मीउिया पर वीडियो पोस्ट कर नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसा है। उन्होंने उनसे स्मित मच्छर की बहादुरी और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की घटना पर चुप्पी साधने पर सवाल पूछे हैं।

piyush mishra asked questions to naseeruddin shah
पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह से पूछे तीखे सवाल

पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया और नसीरुद्दीन पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ चुनिंदा मुद्दों पर ही बोलते हैं। दरअसल, नसीरुद्दीन हाल ही में मुंबई के शिवाजी पार्क में 'द कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दिपके से मिले थी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया था।

आपको अभिजीत दिपके से मिलते देखकर अच्छा लगा- पीयूष

वीडियो में पीयूष ने नसीरुद्दीन से सवाल किया। उन्होंने कहा, 'नसीर साहब, मेरा सादर प्रणाम। मैं पीयूष मिश्रा हूं, आपका पुराना परिचित। आपको अभिजीत दिपके से मिलते देखकर अच्छा लगा। सर, हाल ही में एक हादसा टल गया। यह घटना फ्लाई दुबई की फ्लाइट 1073 में हुई, जो दुबई से तेल अवीव जा रही थी। इसमें मिस्टर स्मिथ मच्छर ने बहादुरी दिखाई और 180 लोगों की जान बचाई। कृपया इस पर भी टिप्पणी करें, कैप्टन को बधाई दें, उन्हें अच्छा लगेगा।'

naseeruddin shah talks about pm modi

पीयूष मिश्रा बोले- कृपया उन छात्रों के बारे में भी अपने विचार रखें जो...

उन्होंने आगे कहा, 'दूसरी बात, सर, कृपया लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्रों को भी कोई संदेश दें। वहां भी छात्र पढ़ते हैं और वहां एक बहुत खतरनाक घटना हुई है। पुलिस ने लड़कियों को उनके बाल पकड़कर घसीटा। वहां मारपीट हुई। आपने एक टिप्पणी की थी कि छात्रों ने आपको नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा या FTII से ज्यादा सिखाया है। मुझे आपकी यह बात समझ नहीं आई। मुझे नहीं पता कि छात्र कब से एक्टिंग टीचर बन गए। कृपया इस बारे में बताएं। बहरहाल, LPU में भी उतनी ही खतरनाक घटना हुई इसलिए, कृपया उन छात्रों के बारे में भी अपने विचार रखें और उन्हें कोई संदेश दें।'

मैंने आपसे मदद मांगी थी और आपने कविता भेज दी- पीयूष मिश्रा

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'तीसरी बात, सर, मैंने आपसे झारखंड के लिए मदद मांगी थी और आपने मुझे एक पाकिस्तानी कवि की कविता भेज दी। माफ कीजिए सर, उन्हें वहां कवियों की कविताएं नहीं चाहिए थीं। उन्हें आटा, दाल, रोटी, गुड़ और ऐसी ही चीजें चाहिए थीं। उन्हें पिज्जा या बर्गर नहीं चाहिए था। अब, जब भी आप कोई बयान देंगे, तो आपको पीयूष मिश्रा की तरफ से जवाब मिलेगा।'

नसीरुद्दीन शाह

विवाद क्या है?

नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है। इससे पहले, दिल्ली में नीट विरोध प्रदर्शन के दौरान, नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। 'द वायर' से बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा था, "सेलेब्रिटीज तब बोलेंगे जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को कहेगा। एक कहावत है कि जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी हो, वह भौंक नहीं सकता। जैसे ही हड्डी उसके मुंह से गिरेगी या उसके दांत टूटेंगे, तब वह भौंकेगा।"

इसके बाद, झारखंड में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह के इस बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मीडिया से कहा था, "नसीरुद्दीन शाह सर, आपने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध पर मशहूर हस्तियों के चुप रहने के बारे में कहा था कि जिनके मुंह में हड्डी होती है, वे कुत्ते नहीं भौंकते। माफ कीजिएगा, लेकिन पूरे सम्मान के साथ मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि अभी वे कौन लोग हैं जिनके मुंह में हड्डी है? धन्यवाद सर। आपका बेटा, पीयूष मिश्रा। इंकलाब जिंदाबाद, सर। धन्यवाद।"

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडनसीरुद्दीन शाह पर भड़के पीयूष मिश्रा, बोले- जब भी आप कोई बयान देंगे आपको…