जीशान अयूब को पीयूष मिश्रा का बेटा समझते थे लोग, पत्नी ने भी सिंगर से पूछा था सवाल
सिंगर, लेखक और एक्टर पीयूष मिश्रा ने हाल ही में बताया कि जब जीशान ने काम शुरू किया था तब लोग उन्हें पूछते थे कि क्या जीशान उनके बेटे हैं।पीयूष मिश्रा ने बताया कि एक बार उनकी पत्नी ने भी मजाकिया तौर पर पूछा था कि उन्होंने क्या किया है? ये प्रोडक्ट कहां से आया?

बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि अक्सर लोगों को गलतफहमी हो जाती थी कि वो सिंगर और एक्टर पीयूष मिश्रा के बेटे हैं। अब पीयूष मिश्रा ने भी इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन उनसे भी लोग पूछते थे कि क्या जीशान उनके बेटे हैं। पीयूष ने कहा कि उनकी पत्नी ने भी एक बार उनसे पूछा था कि उन्होंने क्या किया है। ये प्रोडक्ट कहां से आया
जीशान को पीयूष का बेटा समझते थे लोग
शुभांकर मिश्रा संग पॉडकास्ट में होस्ट ने पीयूष मिश्रा को बताया कि जीशान अय्यूब उनके पॉडकास्ट में आए थे और उन्होंने बताया कि लोग उन्हें पीयूष मिश्रा का बेटा समझते थे। शुभांकर मिश्रा संग पॉडकास्ट में होस्ट ने पीयूष मिश्रा को बताया कि जीशान अय्यूब उनके पॉडकास्ट में आए थे और उन्होंने बताया कि लोग उन्हें पीयूष मिश्रा का बेटा समझते थे। इसको सुनकर पीयूष मिश्रा ने हंसते हुए कहा, "मैंने शुरुआत में इस बात पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन बहुत बाद में मुझे पता चला कि लोग कहते हैं कि वो मेरे जैसा दिखता है। एक बार मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा था, क्या किया है तुमने? ये प्रोडक्ट कहां से आया ?
जीशान की इस फिल्म के बाद पीयूष को लोग कर रहे थे फोन
पीयूष मिश्रा ने जीशान अय्यूब की तारीफ की और बताया कि जब उनकी फिल्म नो वन किल्ड जसिका आई थी तब लोग पीयूष को फोन करते पूछते थे कि क्या वो उनके बेटे हैं। पीयूष ने कहा, "जब नो वन किल्ड जसिका रिलीज हुई, तो लोगों ने पूछा कि फिल्म में जिसने एक्टिंग की है क्या वो मेरा बेटा है? उस वक्त मैं पहली बार एक्टर के तौर पर जीशान को देखा था।" पीयूष ने कहा कि वो पिछले 45 साल से एनएसडी के पहले साल के बैच को पार्टी कराते हैं। उस दौरान भी जीशान एक बैच का हिस्सा थे, लेकिन तब उन्होंने जीशान को नोटिस नहीं किया था।
जब पीयूष मिश्रा ने किया था जीशान को फोन
जीशान ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब रांझणा रिलीज हुई थी तब मुंबई में सक्सेस पार्टी हो रही थी। उस पार्टी में उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। जीशान ने जब फोन उठाया तो फोन के दूसरी तरफ से पीयूष मिश्रा की आवाज आई। उस वक्त पीयूष मिश्रा ने मजाकिया अंदाज में जीशान से पूछा था- तुम पैदा कैसे हुए हो? लोग मुझे फोन करके कह रहे हैं कि आपके बेटे ने रांझणा में बहुत शानदार काम किया है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


