
इतना नंगा और बेशर्म आदमी आज तक नहीं देखा…रणबीर कपूर के लिए पीयूष मिश्रा ने क्यों कहा ऐसा?
पीयूष मिश्रा रणबीर कपूर के साथ तमाशा फिल्म में काम कर चुके हैं। उन्होंने रीसेंटली रणबीर और इरफान खान के साथ शूटिंग के एक्सपीरियंस का फर्क बताया। पीयूष ने बताया कि रणबीर शूट पर कैसे रहते हैं।
पीयूष मिश्रा रणबीर कपूर के साथ काम कर चुके हैं और उनसे काफी प्रभावित भी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने रणबीर और इरफान खान पर बात की। बताया कि कैसे दोनों एकदम अलग हैं। वहीं यह भी कहा कि रणबीर कपूर इतनी बड़ी फिल्मी फैमिली से हैं फिर भी वह इस चीज का बोझ अपने कंधों पर लेकर नहीं चलते। पीयूष ने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि वह एकदम संजीदगी से शॉट देते हैं फिर सीन से एकदम बाहर आ जाते हैं।
कपूर खानदान का जरा भी प्रभाव नहीं
पीयूष मिश्रा लल्लनटॉप में थे। यहाँ वह रणबीर कपूर के बारे में बोले, 'अरे पूछिए भी मत- वो बंदा तो कुछ और ही है।' पीयूष हंसते हुए बोले, 'इतना नंगा, बेशर्म आदमी मैंने आज तक नहीं देखा।' पीयूष रणबीर के साथ तमाशा में काम कर चुके हैं। उन्हें इस बात ने काफी चौंकाया कि रणबीर कपूर खानदान की विरासत से जरा भी प्रभावित नहीं रहते। पीयूष बोले, 'वह इतनी बड़ी लेगेसी से आते हैं- उनके पिता, दादा, परदादा, पृथ्वी कपूर तक। लेकिन वह 1% भी किसी का लोड लेकर नहीं चलते।'
इरफान शॉट के बाद भी सीन में डूबे रहते
पीयूष ने बताया कि रणबीर बहुत ही संजीदगी से काम करते हैं और कैमरा बंद होते ही एकदम सामान्य हो जाते हैं। वह बोले, 'वह कभी इस चीज का बोझ लेकर नहीं चलते कि किसी के पोते हैं या उनकी क्या विरासत है। वहीं इरफान खान शॉट पूरा होने के बाद भी इससे गहराई से जुड़े रहते थे। रणबीर पूरी तरह से फ्री हो जाते हैं।'
इरफान को याद कर हुए इमोशनल
पीयूष मिश्रा इरफान खान के साथ काम कर चुके हैं। वह उन्हें याद करके इमोशनल हो गए। बोले, 'वह बहुत जल्द चले गए यार। बहुत दर्द होता है। वह बहुत महान एक्टर थे।' इरफान आगे बोलते हैं, 'ईमानदारी से कहूं तो वह मेरे इतने क्लोज फ्रेंड नहीं थे, उतने नहीं जितने तिग्मांशु धूलिया या विशाल भारद्वाज के। हम एक-दूसरे के काम की तारीफ करते थे। वहीं से बॉन्ड बना था। भले ही हम क्लोज नहीं हो पाए लेकिन मैंने सुना है कि वह बहुत शानदार इंसान थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके बेटों को बढ़िया एक्टर बनाएं।'

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




